विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एमएलसी चुनाव में सपा के आशुतोष स‍ि‍न्‍हा 9490 मतों से आगे, पांचवें राउंड का आया पर‍िणाम

By Sonu SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 09:56 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 08:35 PM (IST)

वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा भाजपा उम्मीदवार पर बढ़त बनाए हुए हैं। शिक्षक एमएलसी ...और पढ़ें

वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव: सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बनाई बड़ी बढ़त, कार्यकर्ताओं में जश्न।

वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव: सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बनाई बड़ी बढ़त, कार्यकर्ताओं में जश्न।

HighLights

  1. वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव में मतगणना जारी।

  2. सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 2900 वोटों से आगे।

  3. शिक्षक एमएलसी जीत से सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्नातक एमएलसी चुनाव वाराणसी में चल रही मतगणना में सपा स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के उम्‍मीवार पर बढ़त बनाई है। शि‍क्षक एमएलसी चुनाव देर रात सपा उम्‍मीदवार लाल ब‍िहारी यादव के जीतने के बाद से ही सपाइयों का जोश बढ़ा हुआ है। रात में अपने उम्‍मीदवार की जीत के बाद से ही सपाई मौके पर सक्र‍ियता के साथ जुटे हुए हैं। 

रात करीब 8:30 बजे ढाई घंटे तक रुकी रही मतगण को गत‍ि म‍िली तो उसके बाद पांचवां राउंड का परिणाम आया। पांचवे राउंड के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को 9490 वोट की बढ़त म‍िल गई है। सपा के आशुतोष सिन्हा को 28863 वोट और भाजपा के केदारनाथ सिंह को 19373 वोट म‍िले हैं। 

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर बुधवार की शाम अचानक मतगणना रोक दी गई। चार राउंड की गिनती पूरी हो चुकी थी, जबकि पांचवें राउंड की मतगणना अंतिम चरण में थी।

इसी दौरान भाजपा समेत कुछ अन्य प्रत्याशियों की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद काउंटिंग रोक दी गई। मौके पर कमिश्नर यश राज लिंगम, जिलाधिकारी वाराणसी समेत अन्य जिलों के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

अधिकारी सभी प्रत्याशियों को एकत्र कर उनसे बातचीत कर रहे हैं। और आपत्तियों का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल मतगणना दोबारा शुरू होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

दोपहर 3.30 बजे जारी चौथे राउंड के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को 7195 वोट की बढ़त म‍िल गई है। जारी आंकड़ों में सपा के आशुतोष सिन्हा को 22599 मत और भाजपा के उम्‍मीदवार केदारनाथ सिंह को कुुल 15404 मत म‍िले हैं। 

दोपहर 1.30 बजे जारी र‍िपोर्ट के अनुसार स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा तीसरे चक्र की मतगणना में 4583 मतों से आगे चल रहे हैं। तृतीय चक्र की काउंटिंग पूरी हुई तो आशुतोष सिन्हा को 5776 मत म‍िले, जबक‍ि कुल प्राप्त मतों की संख्या अब तक 16195 हो गई है। वहीं केदार सिंह को तीसरे राउंड में 4414 मत मिले ज‍िससे कुल प्राप्त मतों की संख्या 11188 हो गई है। 

यह भी पढ़ें : वाराणसी मतगणना स्थल पर सपा कैंप हटाने को लेकर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस

पहड़‍िया स्‍थ‍ित मतगणना स्‍थल पर बंडल‍िंंग का काम पूरा होने के बाद काउंट‍िंंग शुरू की गई तो सपा उम्‍मीदवार आशुतोष स‍िन्‍हा ने दूसरे राउंड में अपनी बढ़त बनाते हुए करीब 2900 वोट से आशुतोष सिन्हा आगे हो गए। साढ़े नौ बजे के करीब तीसरे राउंड की काउंटिंग जारी है। 

शिक्षक एमएलसी की जीत के बाद सपा खेमे में उत्साह और बढ़ गया है। पहड़िया मंडी के मुख्य द्वार के सामने सड़क के उस पर एक बाउंड्री वॉल में बनाए गए समाजवादी पार्टी के टेंट रूपी कैंप में मौजूद सपा कार्यकर्ता एक दिन पूर्व की अपेक्षा बुधवार को और उत्साहित दिखे। मानो उनका अनुमान जीत में बदल गया हो।

यह भी पढ़ें : वाराणसी मतगणना स्थल पर लगे सपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

sp2

सुरक्षा में लगे सभी लोग डंडा हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर ले ले अन्यथा रपट दर्ज होगी

मतगणना स्थल पहड़िया मंडी के मुख्य द्वार पर खड़े सुरक्षाकर्मियों को संबोधित करते हुए एसीपी राजातालाब वीर सिंह ने कहा कि सभी लोग डंडा हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर ले लें। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ रपट भी दर्ज कराई जाएगी। कुछ देर बाद मुख्य द्वार के समीप सभी को अपने पास बुलाया और समझाया क‍ि कुछ कहने की कुछ वजह होती है इसलिए सभी लोग तत्काल निर्देश का पालन करें।

यह भी पढ़ें : वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव पर बोले सपा सांसद वीरेंद्र सिंह - 'जनता कोई समझौता नहीं करती, हिसाब करती है'

sp1

वहीं सुबह स्नातक खण्ड के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को प्रशासन पर गड़बड़ी कराने का आरोप लगाते हुए कहा क‍ि प्रशासन मतगणना में गड़बड़ी कर सकता है। दो राउंड की गिनती हो चुकी है लेकिन प्रशासन घोषणा नहीं कर रहा है और न ही इस संबंध में कुछ डिस्प्ले किया जा रहा है। कहा क‍ि चुनाव आयोग इस बात का तत्काल संज्ञान ले। जानकारी के अनुसार दो राउंड की गिनती में करीब तीन हजार वोट से बीजेपी प्रत्यासी केदार नाथ सिंह से वह आगे चल रहे हैंं।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के परिणाम जारी, समाजवादी पार्टी प्रत्‍याशी लाल बिहारी यादव जीते

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।