Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में सड़क पर जानलेवा गड्ढे, हिचकोले खाकर सड़क पर गिर रहे आटो और बाइक सवार

    By Ravi PandeyEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:56 PM (IST)

    वाराणसी में अखरी से भिखारीपुर तक नेशनल हाइवे 19 को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। बारिश में जानलेवा गड्ढों और जलजमाव के कारण बाइक व ऑटो सवार ग ...और पढ़ें

    HighLights

    1. अखरी-भिखारीपुर सड़क पर जानलेवा गड्ढे, राहगीरों को भारी परेशानी।

    2. बारिश में जलजमाव से गड्ढे अदृश्य, बाइक-ऑटो सवार गिर रहे।

    3. पिछले साल की मरम्मत भी बेकार, अब बढ़ रहे हादसे।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। नेशनल हाइवे 19 से शहर को जोड़ने वाला सबसे व्यस्ततम मार्ग अखरी से भिखारीपुर की हालत बेहद खराब और दयनीय हो गई है। खासकर अखरी से लेकर चितईपुर तक जगह जगह सड़क पर गड्ढे और जलजमाव ने राहगीरों का चलना मुश्किल कर दिया है। हादसे तो बरसात में मानो आम हो चुके हैं। 

    दो दिन से हो रही जमकर बरसात के कारण सड़क पर पानी लगा है  जिसके कारण गड्ढे दिखाई न देने के कारण बाइक सवार और ऑटो पलट कर रहे हैं। गुरुवार को चितईपुर स्थित क्षीर सागर के पास से अंजलि विश्वकर्मा नगर मोड़ तक कई बाइक सवार गड्ढे में गिर पड़े । दो ऑटो रिक्शा भी पलट गया लेकिन संयोग अच्छा रहा कि लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

    accident1

    इस मार्ग से सोनभद्र , मीरजापुर और बिहार के अलावा प्रयागराज से आने वाले लोग शहर में प्रवेश करते हैं। हाइवे से शहर को जोड़ने वाले मार्ग पर सैकड़ों दुकानें, रेस्टोरेंट , शोरूम,  मैरेज लान, हास्पिटल, स्कूल, बैंक और पेट्रोल पंप हैं। पिछले वर्ष बरसात के समय प्रधानमंत्री के आगमन पर गि‌ट्टी डालकर सड़क की मरम्मत की गई थी लेकिन बरसात ने उसे धो कर गड्ढे में बदल दिया। 

    हालांक‍ि स‍िर्फ यही सड़क नहीं ज‍िले की तमाम सड़कों का यही हाल धीरे धीरे हो चुका है और सड़क की यह स्‍थ‍ित‍ि बरसात में और भी आने जाने वालों के ल‍िए घातक नजर आ रही है। तमाम लोग ग‍िर रहे हैं और चोट‍िल हो रहे हैं। 

    खबरें और भी

    accident3

    चितईपुर थाना जाने वाला मार्ग भी है जिससे फरियादी जाते हैं। कई जगह सड़क के किनारे पाइप डालने के लिए खोदकर छोड़ दिया गया है जिसके कारण किनारे जलजमाव और गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों में बताया कि सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी की है।

    इसके कारण अखरी स्थित हाइवे हास्पिटल , चौराहा से लेकर अवलेशपुर तक जलजमाव से सड़क पर बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। इस मार्ग पर जगह जगह बिल्डिंग मैटेरियल गिराकर छोड़ा गया है जिसके कारण अक्सर दुर्घटना होती है। इसके अलावा ठेले खुमचे वाले जाम का कारण बनते हैं।