Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काशी की संगीत और डाक संस्कृति का दिखेगा सुंदर संगम, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पर जारी होंगे पोस्टकार्ड

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:10 AM (IST)

    काशी की संगीत परंपरा को सहेजने के लिए बनारस घराने के महान उस्तादों को समर्पित पांच चित्र पोस्टकार्ड आज वाराणसी में जारी किए जाएंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी की संगीत परंपरा को डाक टिकट और पोस्टकार्ड के माध्यम से सहेजने की अनूठी पहल आज साकार होगी।

    पोस्टक्रासिंग वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया (पीएसओआइ) उत्तर प्रदेश डाक सर्कल की ओर से बनारस घराने के महान उस्तादों को समर्पित पांच चित्र पोस्टकार्डों के सीमित संस्करण का विमोचन सोमवार को किया जाएगा।

    मुख्य डाकघर में आयोजित होने वाला यह आयोजन काशी की संगीत परंपरा और डाक संस्कृति का सुंदर संगम होगी।

    बनारस घराने ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां दी हैं। गिरजा देवी, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, पंडित किशन महाराज, राजन मिश्र व मां सिद्धेश्वरी जैसे दिग्गजों की धरोहर को इन पोस्टकार्डों व टिकटों के जरिए युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

    मुख्य अतिथि के रूप में पोस्टमास्टर जनरल पद्मगंधा मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक डा. राजेंद्र पाल सिंह मौजूद रहेंगे। डाक विभाग के सहयोग से जारी यह श्रृंखला न केवल संग्रहकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, बल्कि काशी की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करेगी।

    कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमी, डाक टिकट संग्राहक, संस्कृतिविद् और आम नागरिक को बुलाया गया हैं। ये पांच पोस्टकार्ड सीमित संख्या में छापे गए हैं। इनमें बनारस घराने के प्रमुख कलाकारों और उनकी संगीत साधना को दर्शाया गया है।

    यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की लंबी लाइन, ड्रोन से की जा रही निगरानी; कमिश्नर ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल

    खबरें और भी