BSNL ने उठाया बड़ा कदम, किसानों को मुफ्त और आमजन को एक रुपया में देगा फोर-जी सिम
बीएसएनएल चंदौली, सोनभद्र और मीरजापुर के दूरदराज गांवों में 4जी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसके तहत आमजन को एक रुपये में और पीएम किसान लाभार्थियों को ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर में बीएसएनएल 4जी सेवाओं का विस्तार।
आमजन को एक रुपये में, किसानों को मुफ्त 4जी सिम।
योजना 31 मई तक प्रभावी, वाराणसी में भी लाभ।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएसएनएल ने चंदौली, सोनभद्र और मीरजापुर जनपद के दूरदराज वाले गांवों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। सैचुरेशन और एलडब्ल्यूई परियोजना के तहत चंदौली में 16, सोनभद्र में 101 और मीरजापुर में 13 गांवों में स्वदेशी फोर-जी मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं।
इन क्षेत्रों में पहले फोर-जी नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। प्रधान महाप्रबंधक कार्यालय बीएसएनएल शिवपुरवा के जनसंपर्क अधिकारी अनीश कुमार सिंह ने बताया कि बीएसएनएल द्वारा गांवों और चंदौली के नौगढ़ ब्लाक में कैंप लगाकर फोर-जी सिम वितरण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ धाम को जाने वाली गलियों में लगेंगे 150 कैमरे, ऊंची होंगी दीवारें
इस योजना के तहत मात्र एक रुपया में सिम उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन दो जीबी डेटा, 100 एसएमएस और 30 दिन की वैधता मिलेगी।
वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को मुफ्त सिम और एक माह की निश्शुल्क कालिंग सुविधा दी जाएगी। यह योजना 31 मई तक प्रभावी रहेगी। इस योजना का लाभ वाराणसी मेें भी किसानों व छात्रों को मिलेगा।