यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: वाराणसी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा ने रेता बाइक सवार का गला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Varanasi News वाराणसी में प्रतिबंधित चीनी मांझे ने एक युवक की जान ले ली और दो अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर पर बाइक सवार ...और पढ़ें

HighLights
- चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर पर मंगलवार को हुई घटना
- दो अन्य मामलों में लैब व रेस्टोरेंट संचालक घायल हो गए
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर पर प्रतिबंधित मांझा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो अन्य घटनाओं को वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आदमपुर थाने क्षेत्र के कज्जाकपुरा निवासी राजेश शर्मा का बेटा विवेक शर्मा (25) की ननिहाल लहरतारा में है। मंगलवार को नाना की बरसी थी। इसमें शामिल होने के लिए मां श्यामा देवी और बहन सोनम के साथ जाना था। दोपहर में ढाई बजे मां व बहन को बाइक पर बैठाकर ननिहाल जाने के लिए निकला।
चौकाघाट फ्लाइओवर पर चढ़कर थोड़ी दूर पहुंचा था तभी प्रतिबंधित मांझा उस पर गिरा। हेलमेट नहीं लगाए होने की वजह से मांझा गर्दन में जाकर फंस गया। जब तक विवेक कुछ समझता तब तक मांझा ने उसकी गर्दन को रेत दिया। कुछ दूर जाने के बाद बाइक समेत फ्लाइओवर पर गिर गया। उसे खून से लथपथ देखकर मां व बहन के होश उड़ गए।
इसे भी पढ़ें-UP News: गोरखपुर में 11 केवी का तार टूटने से तीन की मौत, बंदर के कूदने से टूटा तार
उनकी चीख-पुकार सुनकर रास्ते से गुजर रहे कुछ लोग रुक गए। आनन-फानन में विवेक को उठाकर लहरतारा स्थित कैंसर अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सकों ने बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी

मांझा से घायल युवक। जागरण
इससे स्वजन में कोहराम मच गया। पिता समेत रिश्तेदार, परिचित बीएचयू पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार चाइनीज मंझे से गले में गहरी चोट लगी थी। खून ज्यादा बहने की वजह से मौत हुई। एक अन्य घटना में लैब संचालक सज्जन कुमार (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें इलाज के लिए बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सज्जन कुमार का लक्सा में लैब है। सुबह साढ़े दस बजे घर से लैब जाने के लिए बाइक से निकले थे। पांडेयपुर फ्लाइओवर पर प्रतिबंधित मांझा उनके चेहरे पर आ गया। जब तक उसे हटाते माथा व चेहरे को चीरता निकल गया।
इसे भी पढ़ें-शादी होते ही नई दुल्हन को बांटना पड़ा पति, किन्नर से करना पड़ा समझौता; महीने के 30 दिनों का ऐसे हुआ बंटवारा
खून से लथपथ लैब संचालक फ्लाइओवर पर गिर तड़पने लगे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुुलिस उन्हें इलाज के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल ले गई जहां गंभीर स्थिति को देखकर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
उन्हें माथे व चेहरे पर 18 टांके लगे हैं। वहीं प्रतिबंधित मांझा की चपेट में आकर रेस्टोरेंट संचालक प्रतीक अग्रहरि उर्फ शिवा (24 वर्ष) घायल हो गए। घटना मंगलवार की सुबह लहरतारा में हुई। उनके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है जिसके चलते पांच टांके लगाने पड़े।