यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हावड़ा जा रही थी दून एक्सप्रेस, महिला बोगी में रखे थे चार भारी बोरे और पिट्ठू बैग... खोलते ही GRP के उड़े होश
वाराणसी कैंट स्टेशन पर दून एक्सप्रेस की महिला बोगी में 60 कछुए लावारिस पाए गए। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बरामद इन प्रतिबंधित जीवों को व ...और पढ़ें

HighLights
- दून एक्सप्रेस में मिली प्रतिबंधित कछुए की खेप
- अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 12 लाख रुपए है अनुमानित कीमत
- जीआरपी ने सभी 60 कछुओं को वन विभाग के किया हवाले
ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर पहुंची, सुरक्षाकर्मियों ने नियमित चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्हें कुछ बैग और बोरे संदिग्ध अवस्था में मिले। जब इनकी जांच की गई तो अंदर से छोटे-बड़े 60 कछुए निकले, जो 'सॉफ्ट शेल टर्टल' प्रजाति के बताए जा रहे हैं।
कछुओं की कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई
जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि बरामद किए गए सभी कछुओं को जीआरपी थाने लाकर उनकी गिनती की गई और फिर उन्हें वन विभाग को सौंप दिया गया। इन कछुओं की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है।
.jpg)
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इस प्रजाति के कछुओं का अवैध परिवहन और व्यापार प्रतिबंधित है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है कि ये कछुए किसके द्वारा ट्रेन में छोड़े गए और इन्हें कहां भेजा जाना था।
इसे भी पढ़ें- Patna News: दानापुर में फरक्का एक्सप्रेस में चेकिंग, बोगी में टॉर्च जलाते ही उड़े होश; पति-पत्नी समेत 4 गिरफ्तार