विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी सरकार ने आठ साल में क्या-क्या किया? केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाईं उपलब्धियां

Published: Tue, 25 Mar 2025 04:52 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की उपलब्धियों का बखान ...और पढ़ें

वारणसी में केशव प्रसाद मौर्य - जागरण
वारणसी में केशव प्रसाद मौर्य - जागरण

जागरण संवाददाता, वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विगत आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ। सुशासन हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। 24 करोड़ प्रदेश वासियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। आठ लाख सरकारी नौकरियां प्रतिभा के आधार पर दी गईं।

2016 में प्रदेश की बेरोज़गारी दर 18 फीसदी रही जो अब 2.5 रह गई हैं। महिला सशक्तीकरण की दिशा में सफल कार्य किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए संकल्पों की इन आठ वर्षों में सिद्धि प्राप्त की गई।

केशव प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पहले सपा शासन में प्रदेश गुंडों, दंगाइयों का प्रदेश तो रहा ही बीमारू प्रदेश भी रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का साथ विकासशील बनाया गया।

यूपी के छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर: केशव

देश में 25 करोड़ लोगो को गरीबी रेखा से बाहर किया गया है जिसमें छह करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के हैं। प्रदेश की एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया गया। केशव ने हर घर नल योजना को दुनिया की सबसे बड़ा योजना बताया। कहा कि उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 37 घरों को इसका कनेक्शन दिया गया है।

काशीमें 40 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं को पूर्ण कराया गया है, जबकि 15 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं गतिमान हैं। काशी में विगत 8 वर्षों में 40,536 करोड़ से अधिक लागत के मार्ग, सेतु, पेयजल, सीवरेज, एसटीपी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यटन, नगर विकास एवं पुलिस कल्याण आदि से सम्बन्धित 458 परियोजनायें पूर्ण कराकर लोकार्पित की गई हैं।

लगभग 15,000 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित सूचना विभाग की उत्तर प्रदेश सरकार की विगत आठ वर्षों की उपलब्धि पर आधारित विकास प्रदर्शनी कि फीता काटकर विधिवत् उद्घाटन किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।