वाराणसी में 24 घंटों से घटने लगा है गंगा का जलस्तर, बाढ़ की दुश्वारियां हालांकि जस की तस बरकरार
वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटने लगा है और चेतावनी बिंदु के करीब दर्ज किया गया है, हालांकि बाढ़ से ...और पढ़ें

वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटने से मिली राहत, पर बाढ़ की चुनौतियां बरकरार।
HighLights
गंगा का जलस्तर 24 घंटों से लगातार घट रहा है।
जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, दुश्वारियां अभी भी कायम।
शीतला मंदिर की छत से पानी अब नीचे आ गया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा की लहरों में उफान का क्रम अब थमने लगा है, खतरा बिंंदु के करीब जाकर अब गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब शनिवार की सुबह दर्ज किया गया। बाढ़ का स्तर लगातार कम होता जा रहा है। हालांकि दुश्वारियां जस की तस हैं और शीतला मंदिर के छत के ऊपर से बह रहा पानी अब नीचे आ चुका है।
वहीं सुबह जहां गंगा का जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है वहीं रात में हुई बरसात के बाद एक बार फिर बाढ़ की चिंता ने सिर उठाया है। माना जा रहा है कि अब पानी घटने लगेगा और बाढ़ का स्तर भी कम होता जाएगा। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार बारिश आगे भी हो सकती है। इसकी वजह से गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रह सकता है।

गंगा का जलस्तर घटकर अब शीतला मंदिर की छत के नीचे हो गया है। -जागरण
वहीं गंगा के सभी 84 प्रमुख घाटों का आपसी संपर्क टूटने के साथ ही अब गलियों से ही एक दूसरे तक जाना संभव हो पा रहा है। माना जा रहा है कि अब सप्ताह भर में काफी कम जलस्तर हो जाएगा। पानी कम होने और वेग में कमी आने के बाद नौका संचालन की अनुमति भी संभव है। जबकि गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही नौका संचालन बंद कर दिया गया है। पखवारे भर से नौका संचालकों ने भी नावों को किनारे लगा रखा है।

गंगा का जलस्तर घटने के बाद अब जलपुलिस चौकी का लगभग आधा हो चुका है।-जागरण
केंद्रीय जल आयोग राजघाट की ओर से भी बताया गया है कि गंगा का जलस्तर लगभग 24 घंटों से घटाव की ओर बना हुआ है। एक से दो सेंटीमीटर तक जलस्तर में घटाव होने के बाद से अब तक एक मीटर से अधिक का पानी कम हो चुका है जो फिलहाज चेतावनी बिंंदु के आसपास बना हुआ है। अब चेतावनी बिंंदु से नीचे आने के बाद घाटों पर छूटा मलबा साफ करना सबसे बड़ी चुनौती निगम की होगी।
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 5 सितंबर 2026 सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 70.31 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटाव भी दर्ज हो रहा है, वाराणसी में गंगा का खतरे का निशान 71.26 मीटर है, जबकि अब तक का अधिकतम जलस्तर (HFL) 73.90 मीटर है। घटाव के बावजूद तटवर्ती इलाकों में अभी राहत नहीं है।
