यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वाराणसी के लोगों के लिए खुशखबरी, 15 करोड़ की लागत से होगा इस सड़क का निर्माण; शासन को भेजा गया प्रस्ताव
वाराणसी जिले में 15 करोड़ की लागत से नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उमरहा हाईवे से स्वर्वेद मंदिर तक सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। लोक निर्माण ने स ...और पढ़ें

HighLights
- 15 करोड़ की लागत से स्वर्वेद मंदिर की बनेगी सड़क
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 दिसंबर-2023 को स्वर्वेद मंदिर का किया था उद्घाटन
- लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा
जेपी पांडेय,
स्वर्वेद मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 दिसंबर-2023 को किया था। उसके साथ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण का निर्देश दिया था।
चौड़ा होगा मार्ग
| जमीन की लागत | 10.35 करोड़ |
| सड़क की लागत | पांच करोड |
| यूटीलिटी शिफ्टिंग | 35 लाख |
| कुल लागत | 15.70 करोड |
पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया-
स्वर्वेद मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है, यहां रोज काफी संख्या में श्रद्धालु आते-जाते है, उनकी सुविधा को देखते सर्वे कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट आने के साथ टेंडर कराकर काम शुरू कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में कल से तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, बादल की आवाजाही के बीच बढ़ा तापमान