Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के इस जिले में कल से तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, बादल की आवाजाही के बीच बढ़ा तापमान

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 08:00 AM (IST)

    मौसम में बदलावा का दौर जारी है। मंगलवार को बादलों की आवाजाही के बीच वाराणसी जिले में तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग द ...और पढ़ें

    वाराणसी में झमाझम बारिश का अलर्ट (प्रतिकात्मक फोटो)
    वाराणसी में झमाझम बारिश का अलर्ट (प्रतिकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम में बदलाव हर दिन हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उनका कहना है कि 11 जुलाई से तीन दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। मंगलवार को बादलों की आवाजाही के बीच औसत तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

    पूरे दिन धूप रही लेकिन शाम चार बजे बादल घिर आए। शहर के बाहरी हिस्से में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हुई लेकिन मुख्य इलाके में सूखा ही रहा।

    गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

    हालांकि गर्मी में कुछ कमी दिखाई पड़ी। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था। बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है लेकिन गुरुवार को ठीक बारिश की संभावना है।

    बीएचयू में भूभौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर और मौसम विज्ञानी सुरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि अगले कुछ दिनों में बारिश होेने से मौसम में काफी बदलाव आएगा। एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे। ऐसे में लोगों को गर्मी से निजात मिलने की संभावना है।

    इसे भी पढ़ें: UP Weather Update: बारिश के अब सताने लगी है उमस वाली गर्मी, आगरा में बरसात से राहत, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम

    खबरें और भी