Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आइआइटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवाई टली, अगली तिथि दस अगस्त मुकर्रर

    By Amarendra TiwariEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:10 PM (IST)

    आइआइटी-बीएचयू छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई अधिवक्ता के निधन और नेटवर्क समस्या के चलते टल गई, अगली तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई है। इस माम ...और पढ़ें

    वाराणसी में आइआइटी बीएचयू छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई स्थगित, अगली तारीख 10 अगस्त।

    वाराणसी में आइआइटी बीएचयू छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई स्थगित, अगली तारीख 10 अगस्त।

    HighLights

    1. आइआइटी-बीएचयू छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई टली।

    2. अधिवक्ता के निधन के कारण न्यायिक कार्य स्थगित किया गया।

    3. महत्वपूर्ण गवाह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नेटवर्क बाधा आई।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। आइआइटी की छात्रा से पौने तीन साल पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की गुरुवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई नहीं हुई। अधिवक्ता के निधन के शोक में बार एसोसिएशन द्वारा लंच बाद न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित होने के कारण सुनवाई की अगली तिथि दस अगस्त मुकर्रर कर दी गई।

    अभियोजन पक्ष की ओर से एक अन्य अतिरिक्त गवाह कौशलेंद्र त्रिपाठी को गवाही के लिए पेश होना था। लंच से पहले लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कौशलेंद्र त्रिपाठी पेश हुए थे लेकिन नेटवर्क बाधित होने के कारण गवाही की कार्यवाही नहीं हो सकी। नेटवर्क बाधित होने और वकीलों द्वारा लंच बाद न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय के कारण दस अगस्त अगस्त की तिथि मुकर्रर कर दी।

    कौशलेंद्र त्रिपाठी एयरटेल मोबाइल कंपनी में नोडल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय आरोपितों के आपस में बातचीत करने का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) विवेचक को उपलब्ध कराया था। बता दें कि बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात में आइआइटी की छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।

    इस मामले में पीड़िता ने लंका थाना में मुकदमा दर्ज कराई थी। जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों कुणाल पांडेय,सक्षम पटेल और आनंद चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पीड़िता,उसके साथी और विवेचक समेत अभियोजन पक्ष के नौ गवाहों का बयान दर्ज हो चुका है।

    खबरें और भी