विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: शादी के छह दिन बाद इस बात से नाराज होकर पति ने पत्नी को उतारा था मौत के घाट, सुनकर चौंक गई पुलिस

Published: Sun, 18 May 2025 09:19 AM (IST)

चौबेपुर के अमौली गांव में तीसरी शादी करने के छह दिन बाद एक पति को पत्नी की हत्या के आरोप ...और पढ़ें

दो पत्नियों को छोड़कर तीसरी शादी रचाकर शादी के 6 दिन बाद हत्या करने वाला पति जेल भेजा गया। जागरण
दो पत्नियों को छोड़कर तीसरी शादी रचाकर शादी के 6 दिन बाद हत्या करने वाला पति जेल भेजा गया। जागरण

HighLights

  1. छह दिन की शादी, पत्नी की हत्या
  2. दहेज के लिए हत्या का आरोप
  3. शराब में दुष्कर्म का प्रयास

संवाद सूत्र,जागरण, चौबेपुर। अमौली गांव में गुरुवार रात दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किए जाने के कथित मामले में जांच के बाद एक बात यह सामने आई कि शारीरिक संबंध न बनाने पर युवक बहशी बना और अपनी पत्नी को लाठियों से पीटकर मार डाला। पत्नी की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपित पति को पुलिस ने शनिवार को जेल पहुंचा दिया।

चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मृतका आरती पाल के पिता जौनपुर जिले के केराकत अंतर्गत चंदवक निवासी रामश्रय पाल ने दहेज में सामान व नकदी नहीं देने पर बेटी की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या के आरोपित सारनाथ के सिंहपुर निवासी पति राजू पाल को जेल भेज दिया।

धूमधाम से हुआ था विवाह। जागरण


पुलिस के अनुसार हत्यारोपित साइको की तरह व्यवहार कर रहा था। उसने बड़ी पूछताछ में बताया कि शारीरिक संबंध न बनाना भी गुस्से की एक वजह थी, जिसके लिए पत्नी की पिटाई की। जबकि साक्ष्य छिपाने के लिए उसने घर वालों को मोबाइल फोन कर तीन-चार लोग द्वारा आकर मारपीट करने की सूचना दी।

इसे भी पढ़ें- UP Crime: वाराणसी में लाखों की ठगी का मास्टरमाइंड पकड़ा गया, पुलिस ने 5 लाख बरामद किए

डायल 112 पर पुलिस को मारपीट की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जब घायल विवाहिता को पति समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर इलाज के लिए भेजी तो वहां शौच के लिए पति भागने लगा। शक होने पर उसे पुलिस ने उमरहां स्वर्वेद महामंदिर धाम के पास से दौड़ाकर पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें- Varanasi News: एक सप्ताह पहले जिस शख्स ने लिए थे सात फेरे, उसी ने लाठी से पीटकर मार डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।