Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Independence Day 2024: कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन पर बढ़ी चौकसी, दिल्ली की पार्सल बुकिंग पहले से की गई है बंद

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 10:18 PM (IST)

    15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को लेकर पूरे देश में सतर्कता बरती जा रही है। स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात ...और पढ़ें

    बनारस रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने संभाला मोर्चा
    बनारस रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने संभाला मोर्चा

    HighLights

    1. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर भी बढ़ी सतर्कता
    2. आरपीएफ, जीआरपी के अलावा सिविल पुलिस भी कर रही चेकिंग
    3. सुरक्षा के दृष्टिगत दिल्ली की पार्सल बुकिंग पहले से की गई है बंद

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर विशेष चौकसी बरती जाने लगी है। मंगलवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान तो कैंट स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस सुरक्षा का मोर्चा संभाले रही।

    खोजी श्वान के जरिए दोनों ही सुरक्षा एजेंसियों के जवान संदिग्ध वस्तुओं को चेक करने के साथ ही यात्रियों को भी अलर्ट करते नजर आए। कहा कि कुछ संदिग्ध दिखे तो जरूर सूचित करें।

    रेलवे सुरक्षा बल की अलग-अलग टीमों ने किया निरीक्षण

    बनारस रेलवे स्टेशन पर इंस्पेक्टर परमेश्वर दयाल के नेतृत्व तें सुबह ही रेलवे सुरक्षा बल की अलग-अलग टीमें प्लेटफार्म नंबर एक से आठ तक भ्रमणशील नजर आईं।

    दिल्ली के लिए पार्सल की सुरक्षा के दृष्टिगत बुकिंग पहले से बंद है, लेकिन शेष जगहों के लिए भेज जा रहे सामानों को खोजी श्वान से चेक कराया गया। कमोबेश ऐसी ही स्थिति कैंट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली।

    यह भी पढ़ें- Independence Day: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का लखनऊ से था खास नाता, चारबाग से चिनहट तक दिखती है छाप

    आरपीएफ इंस्पेक्टर ने टीम के साथ किए चेकिंग

    प्रभारी निरीक्षक जीआरपी हेमंत कुमार सिंह टीम के साथ चेकिंग करते नजर आए। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव अपनी टीम के साथ शाम में चेकिंग किए।

    बनारस रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत रेल मंडल में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल पुलिस ने भी अलग-अलग स्टेशनों पर चेकिंग की।

    यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan पर रोजवेज चलाएगा 30 अतिरिक्त बसें, 17 से 22 अगस्त तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द