Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maha Shivaratri 2026: समस्त ब्रह्मांड की सनातन, सात्त्विक एवं शिव-अनुग्रही शक्तियों को काशी में आमंत्रण

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 08:21 AM (IST)

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास इस वर्ष महाशिवरात्रि पर एक अनूठा नवाचार कर रहा है। समस्त ब्रह्मांड की सनातन, सात्त्विक एवं शिव-अनुग्रही शक्तियों को विध ...और पढ़ें

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में देव आवाहन का अभिनव एवं आध्यात्मिक नवाचार। जागरण

    श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में देव आवाहन का अभिनव एवं आध्यात्मिक नवाचार। जागरण

    HighLights

    1. काशी विश्वनाथ न्यास का महाशिवरात्रि पर अनूठा नवाचार।

    2. समस्त ब्रह्मांडीय शक्तियों को विधिवत आमंत्रण पत्र भेजा।

    3. विशेष मंत्र-श्लोक से देवताओं का आह्वान किया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर इस वर्ष श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा एक अत्यंत भावपूर्ण एवं अनूठा सनातन नवाचार किया जा रहा है। इस नवाचार के अंतर्गत समस्त ब्रह्मांड की सनातन, सात्त्विक एवं शिव-अनुग्रही शक्तियों को विधिवत आमंत्रण पत्र के माध्यम से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में आमंत्रित किया गया है।
    इस पावन आमंत्रण पत्र को धाम में विराजमान सभी देव विग्रहों के समक्ष सादर प्रस्तुत किया गया है। साथ ही महाशिवरात्रि महोत्सव हेतु रचित एक विशेष मंत्र-श्लोक ‘फाल्गुने कृष्णपक्षेस्मिन् शिवरात्रिमहोत्सवे, शिवशक्तिमयान् देवान् प्रणुमोऽनुग्रहेच्छया, विश्वनाथस्य सेवायां शुभाशीराशिकांक्षया, आमंत्रणे समायांतु काशीधाम्नि समागमे’ के माध्यम से देवताओं का आह्ववान किया जा रहा है।

    मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने श्लोक भावार्थ बताते हुए कहा कि ‘फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि के इस महापर्व पर समस्त देवताओं, सात्त्विक शक्तियों एवं सनातन सत्ताओं को सादर प्रणाम करते हुए, श्रीकाशी विश्वनाथ के सेवक के रूप में उनके आशीर्वाद की कामना के साथ उन्हें काशी धाम के महाशिवरात्रि महोत्सव में ससम्मान आमंत्रित किया गया है।’

    08VNC_107_08022026_516

    नवाचार के अंतर्गत धाम में स्थापित पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से इस आमंत्रण मंत्रोच्चार का नाद लगातार एक घंटे तक पूरे धाम परिसर में किया जाएगा। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास, विश्वनाथ के सेवक के रूप में, समस्त न्यासकर्मियों एवं काशीवासियों की ओर से सभी देवताओं, सनातन एवं सात्त्विक शक्तियों को महाशिवरात्रि महोत्सव में पधारने तथा अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए सादर आमंत्रित करता है।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में 10 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों पर बिछेगा डक्ट, बिजली के लटकते तारों और खुदाई से मिलेगी मुक्ति

    मंदिर न्यास की यह कामना है कि भगवान श्रीकाशी विश्वनाथ की कृपा एवं समस्त देव शक्तियों के आशीर्वाद से यह महाशिवरात्रि पर्व भक्तों के लिए मंगलकारी, कल्याणकारी एवं आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण बने।

    खबरें और भी