Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में 10 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों पर बिछेगा डक्ट, बिजली के लटकते तारों और खुदाई से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 08:15 AM (IST)

    काशी की सड़कों को सीएम ग्रिड्स योजना के तहत आधुनिक बनाया जा रहा है। प्रथम चरण में छह प्रमुख मार्गों को 10 मीटर से अधिक चौड़ा किया जा रहा है, जिसमें भू ...और पढ़ें

    तय समय सीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करने की दी चेतावनी। सांकेतिक तस्वीर

     तय समय सीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा करने की दी चेतावनी। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. सीएम ग्रिड्स के तहत वाराणसी की सड़कों का आधुनिकीकरण।

    2. भूमिगत यूटिलिटी डक्ट से बार-बार खुदाई की समस्या खत्म।

    3. नगर आयुक्त ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर दिए निर्देश।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी की सड़कों को मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत आधुनिक किया जा रहा है। इसके तहत प्रथम चरण में 4784.53 लाख रुपये से छह प्रमुख मार्गों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन सड़कों को दस मीटर से अधिक चौड़ी किया जा रहा है। साथ ही भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, स्टार्म वाटर ड्रेन, फुटपाथ और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।

    अंडरग्राउंड डक्ट बनने से भविष्य में बिजली या पाइपलाइन के लिए सड़कों को बार-बार खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, द्वितीय चरण के लिए भेलूपुर विद्युत कार्यालय से वंशीधर अपार्टमेंट तक के मार्ग के लिए 722.15 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। वर्तमान में तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम, घंटी मिल से सिगरा थाना और सुंदरपुर मुख्य मार्ग में काम चल रहा है। कुछ सड़कों पर करीब 40 से 47 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण हो चुका है।

    नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर निर्माण कार्यों की पड़ताल की। उन्होंने गोलघर कचहरी, सुंदरपुर मुख्य मार्ग की भौतिक प्रगति देखी। साथ ही अस्सी घाट से रविदास घाट तक का भी निरीक्षण किया। शिथिलता बरतने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी ।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में बदलेगा मौसम का मिजाज, पछुआ होगी मंद, तीन दिनों तक बढ़ेगा तापमान

    नगर आयुक्त ने अस्सी घाट से लेकर रविदास घाट तक के मार्ग का भी निरीक्षण किया। सड़कों के साथ-साथ उन्होंने घाटों पर विशेष साफ-सफाई रखने और कचरा निस्तारण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कड़े निर्देश दिए।

    खबरें और भी