विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Varanasi News: मामा की शादी में डीजे वाहन की चपेट में आने से भांजे की मौत, काश पति की बात मान लेती पत्नी तो बच सकती थी जान

Published: Mon, 29 Apr 2024 10:54 AM (IST)

सूरज कनौजिया की रविवार को शादी थी। बरात भदोही के औराई के मुक्तापुर गांव जानी थी। शादी में शामिल होने ...और पढ़ें

घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया।
घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया।

संवाद सहयोगी, जागरण, सेवापुरी। सोनबरसा गांव में रविवार को बुद्धू कनौजिया के पुत्र सूरज कनौजिया की शादी को लेकर जश्न था। महिलाएं डीजे की धुन पर डांस करते बच्चों संग गांव में जेवर चढ़ाने जा रही थीं। उसी समय डीजे वाहन पर सवार छह वर्षीय बालक गिर पड़ा और डीजे वाहन के चक्के से कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूरज कनौजिया की रविवार को शादी थी। बरात भदोही के औराई के मुक्तापुर गांव जानी थी। दोपहर बाद बारात के विदाई के पहले घर की महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते गाते जेवर चढ़ाने देवस्थान जा रही थीं। शादी में शामिल होने दूल्हे की बहन चंदा देवी पत्नी शमशेर बच्चों के साथ चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के सरौली गांव से आई थीं।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर के इस बड़े अस्‍पताल में आयुष्मान कार्ड पर शुरू हुआ उपचार, यहां डॉक्‍टर को दिखाने के लिए लगती है लंबी लाइन

चंदा देवी का छह वर्षीय बड़ा बेटा आरव भी मामा की शादी में शामिल होने आया था। परिजन उसे डीजे वाहन पर बैठा दिए थे जो हादसे का शिकार हो गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। सूचना पर पहुंची जंसा पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई।

इसे भी पढ़ें- सीबीएसई नहीं जारी करेगा हाईस्कूल व इंटर के टॉपरों की सूची, इस वजह से नियम में किया गया बदलाव

उधर लड़की वाले के आग्रह पर किसी तरह से शादी की रस्म अदा करने के लिए वर पक्ष के लोग तैयार हुए। फिलहाल डीजे संचालक घटना के बाद वाहन लेकर भाग निकला।

काश पति की बात मान लेती पत्नी

किसी बात को लेकर दूल्हे का जीजा शमशेर पत्नी चंदा को मायके नहीं भेज रहा था। बाद में साले सूरज की विनती पर पत्नी को बच्चों समेत शादी में भेजा था। हालांकि किसी को क्या पता था कि शादी में चंदा का पुत्र आरव घटना का शिकार हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।