Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में रंजिशन हुआ खूनी खेल, स‍िर कूचकर हत्‍या, एक की मौत और दो अन्‍य गंभीर रूप से हुए घायल, अस्‍पताल में भर्ती

    By Rakesh SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:26 AM (IST)

    वाराणसी के आदमपुर में पुरानी रंजिश के चलते हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमल ...और पढ़ें

    वाराणसी में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, एक की मौत दो गंभीर घायल।

    वाराणसी में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, एक की मौत दो गंभीर घायल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिले में शनिवार को आदमपुर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते तीन लोगों पर हुए जानलेवा हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस खूनी संघर्ष में रवि चौहान नाम के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे गंभीर रूप से जख्मी होने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हमले में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीसीपी काशी और एडीसीपी समेत भारी पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच कर विवेचना में जुट गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ की। प्रारंभ‍िक जांच में पत्‍थर से कूचकर हत्‍या करने की जानकारी म‍िली है। जबक‍ि खून काफी दूर तक फैला हुआ है। 

    शुरुआती जांच में दुकान को लेकर आपसी विवाद या पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ से मिले सुराग के बाद हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। वहीं वारदात के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया क‍ि जल्‍द ही वारदात में शाम‍िल लोग पकड़े जाएंगे। 

    बताया गया कि मृतक रवि चौहान के अलावा घटना में घायल गणेशू कन्नौजिया और अशोक चौधरी हनुमान फाटक स्थित दुकान के बाहर सोए हुए थे। यहीं पर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में अशोक घायल हो गए हैं। एसीपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक विवेचना में सामने आया कि दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद था, जिसे लेकर घटना की पूर्व में आशंका जताई गई थी। पुलिस सीसीटीवी से घटना की जांच कर रही है। बताया गया कि जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे।

    खबरें और भी

    इस घटना ने वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और स्थानीय निवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और आरोपितों को पकड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।