वाराणसी में पेंशन में देरी होने पर भड़के पेंशनर्स, बैठक के दौरान उठी समय से पेंशन की आवाज
वाराणसी में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की मासिक बैठक हुई। इसमें पेंशनरों ने कोषागार द्वारा पेंशन में देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। ...और पढ़ें

वाराणसी में पेंशन देरी पर भड़के वरिष्ठ नागरिक, समय पर भुगतान की मांग।
HighLights
पेंशनर्स ने वाराणसी कोषागार द्वारा पेंशन देरी पर नाराजगी जताई।
समय पर पेंशन न मिलने से बुजुर्गों को आर्थिक समस्या हो रही।
संगठन को मजबूत करने और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
जागरण संवाददाता वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश की मासिक कार्यकारिणी बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन के सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान संगठन की आगे की रणनीति पर भी मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेश्वर पांडेय ने की।
बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। इस दौरान मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने वाराणसी के कोषागार द्वारा पेंशनरों के खातों में समय से पेंशन न भेजे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशन में हो रही देरी से बुजुर्गों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे हर हाल में सुधारा जाना चाहिए।
बैठक में जय बहादुर सिंह, उमेश बहादुर सिंह, आर.डी. राम विनोद सिंह, रंजन पाल, रोशन अली, धीरेंद्र नाथ वर्मा, प्रभात कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर संजय श्रीवास्तव, सोमनाथ मिश्रा, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर शिविर सिंह, राजकुमार सिंह, अखिलेश कुमार वर्मा, इंजीनियर आनंद लाल, डॉ. लालचंद प्रसाद, त्रिलोचन तिवारी, जे.के. राय, राजेंद्र प्रसाद, कमरुद्दीन, अरविंद कुमार, इंजीनियर शिवमंगल यादव, हरी राम, आर्यन वर्मा, राजेंद्र कुमार गुप्ता, संतलाल यादव व दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी सुभाष सिंह ने किया।