Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi ने ली वाराणसी की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की सुध, पूछा- क्या हुई कार्रवाई? पुलिस कमिश्नर ने दिया ये जवाब

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 06:58 PM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जानकारी ली है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से इस केस में हुई कार्रवाई ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फाइल फोटो ।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फाइल फोटो ।

    HighLights

    1. पुलिस आयुक्त ने बताया, नामजद 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल
    2. 19 साल की युवती के साथ सात दिनों में 23 युवकों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री ने लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अगवानी में खड़े पुलिस आयुक्त से बीते दिनों बनारस में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की जानकारी ली। पूछा कि इस केस में क्या कार्रवाई हुई है।

    पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि युवती ने जिन बारह आरोपितों को नामजद कराया था, सबको जेल भेजा जा चुका है। एयरपोर्ट पर आयुक्त कौशलराज शर्मा और जिलाधिकारी एस राजलिंगम से भी उन्होंने बनारस के विकास कार्यों की प्रगति जानी।

    क्या है मामला? 

    बीते दिनों 19 साल की युवती के साथ 23 युवकों ने दुष्कर्म किया था। आरोप है कि सात दिनों तक स्थान और आरोपितों के चेहरे बदलते रहे। दरिंदों के चंगुल से बचकर घर पहुंची युवती ने स्वजन के साथ लालपुर पांडेयपुर थाना पहुंचकर छह अप्रैल को 12 नामजद व 11 अज्ञात पर मुकदमा कराया था।

    पुलिस ने युवती की निशानदेही पर कई होटलों व हुक्का बार में छापा मारकर सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 11 अज्ञात आरोपितों की तलाश हो रही है। अदालत ने आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    'सभी बलात्कारी भाजपा के निकले...' Varanasi Rape Case को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव? कहा- अन्याय हो रहा है