PM मोदी का काशी दौरा: बरेका में करेंगे जनसभा, 6000 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। बरेका में आयोजित कार्यक्रम में वे काशी और देश को 6000 करोड़ रुपये से अधिक ...और पढ़ें
-1776483169198_m.webp)
28 अप्रैल को दोपहर बाद आएंगे पीएम। जागरण
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय काशी दौरे पर।
बरेका में 6000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण।
सिग्नेचर ब्रिज सहित कई विकास कार्यों का शिलान्यास।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिनी दौरे पर 28 अप्रैल को दोपहर बाद काशी आएंगे। बरेका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश व काशी को छह हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं देंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी तेज हो गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री काशी में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यहां से प्रस्थान करेंगे।
जनसभा को लेकर बरेका में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार शाम बरेका परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बरेका के कार्यक्रम स्थल (सभा स्थल) सभी गेट (आवागमन मार्ग) पार्किंग स्थल, हैलीपैड मैदान, गेस्ट हाउस व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर उतरने के बाद हेलीकाप्टर से बरेका ग्राडंड आएंगे। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से लोकार्पण व शिलान्यास की सूची को फाइनल रूप दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पीएम 2460 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले सिग्नेचर ब्रिज के शिलान्यास संग सड़क, स्वास्थ्य, पुलिसिंग व्यवस्था समेत लगभग 6000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। हालांकि अभी सूची एक दो दिन बाद ही फाइनल होगी।
खबरें और भी
पीएमओ की दूसरे दिन भी आनलाइन समीक्षा
पीएम की उच्चस्तरीय टीम ने दूसरे दिन भी काशी के समग्र विकास की स्थिति की जानकारी को लेकर आनलाइन समीक्षा की। आला अधिकारियों ने प्रजेंटेशन दिया। उच्चस्तरीय टीम ने जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति की भी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें- कथक कलाकार आशीष सिंह: संघर्षों से वृंदावन तक, हिमालय में बिखेर रहे नृत्य की छनक
लोकार्पण-शिलान्यास सूची में कई परियोजनाएं
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में 17 हजार 862 करोड़ लागत की 127 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें से कई जमीन पर आकार ले चुकी हैं। प्रधानमंत्री अपनी काशी में कई परियोजनाएं जनता के हवाले कर सकते हैं। इसमें कज्जाकपुरा आरओबी का औपचारिक लोकार्पण भी शामिल होगा।
कादीपुर में रेल ओवर ब्रिज, चंद्रावती में विकास कार्य, यूपी कालेज में एस्ट्रो टर्फ, भगवानपुर में 55 एमएलडी का एसटीपी, काली मंदिर पांडेयपुर से आजमगढ़ संपर्क मार्ग चौड़ीकरण, बीएचयू में सीसीयू, रामनगर में वृद्धा आश्रम आदि तैयार है।
इसी प्रकार शिलान्यास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण 97 करोड़ से नगर निगम का बहुप्रतिक्षित भवन, लोहता में 274.31 करोड़ रुपये की लागत से 60 एमएलडी के एसटीपी, 18 वार्डों में 259 करोड़ से सीवर व पेयजल परियोजना, सिगरा पर पार्किग कांप्लेक्स शामिल हो सकते हैं।