काशी को पीएम मोदी की सौगात, 6300 करोड़ की 160 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय काशी दौरे पर 6269.86 करोड़ रुपये की 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 48 परियोजना ...और पढ़ें
-1777083637704_m.webp)
पीएम सोवा रिग्पा अस्पताल समेत पूर्ण 48 परियोजनाएं जनता को देंगे
HighLights
पीएम मोदी 28 अप्रैल को काशी दौरे पर।
6269.86 करोड़ की 160 परियोजनाएं मिलेंगी।
48 का लोकार्पण, 112 का शिलान्यास होगा।
जागरण संवाददाता,वाराणसी। प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को दो दिनी काशी दौरे के दौरान बरेका में महिला सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही काशी को 6269.86 करोड़ लागत की 160 परियोजनाएं देंगे। इसमें 1052.89 करोड़ की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5216.97 करोड़ की 112 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
पीएमओ की ओर से सूची को लगभग हरीझंडी दे दी गई है। लोकार्पण में सबसे प्रमुख 308 करोड़ का एसटीपी वर्क, 277.63 करोड़ का रोड प्रोजेक्ट, 195.92 करोड़ का ब्रिज प्रोजेक्ट व 45.91 करोड़ का सोवा रिग्पा भवन शामिल है। लंबे समय से इस भवन के लोकार्पण का इंतजार है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री 2464 करोड़ लागत के रेलवे का सिग्नेचर ब्रिज, 1582.99 करोड़ में नगरीय क्षेत्र में सीवरेज व वाटर सप्लाई, 429.36 करोड लागत का एसएसपीजी और 198 बेड हास्पिटल समेत अन्य प्रमुख परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे।
लोकार्पण सूची में शामिल प्रमुख 48 परियोजनाएं में 20 पीडब्ल्यूडी की
प्रमुख सड़कें
- काली माता मंदिर से आजमगढ़ तक 2.40 किमी में दो एवं 4.1 किमी पांडेयपुर चौराहे से रिंग रोड तक फोरलेन कार्य-27743.25 लाख
- पुआरी खुर्द से तडिया तक मार्ग का नवनिर्माण -115.85 लाख
- नारायणपुर से पुुआरी तक मार्ग का नवनिर्माण-159.85 लाख
सेतु निगम
- कज्जाकपुरा आरओबी - 14452.56 लाख
- बाबतपुरा चौबेपुर आरओबी-5138.59 लाख
- कस्तूरबा बालिका विद्यालय में एकडेमी ब्लाक व छात्रावास-417.89 लाख
- 36वीं वाहिनी पीएसी में 100 व्यक्तियों की क्षमता का बैरक-687.37 लाख
- सुगम्य भारत योजना के तहत मारकंडेय महादेव घाट पर रैंप-83.83 लाख
- निबंधन कार्यालय में लिफ्ट का लोकार्पण-31.49 लाख
- पिसौर में कल्याण मंडप का निर्माण- 470.64 लाख
- संत कबीर प्राक्ट्यस्थली का पर्यटन विकास-653.39 लाख
- सांरगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास- 291.53 लाख
- नगवा में संत रविदास पार्क का सुंदरीकरण-275.23 लाख
- चंद्रावती घाट का पुर्ननिर्माण--758 लाख
- सहकारिता का 250 एमटी गोदाम हरहुआ-99.20 लाख
- सहकारिता का 250 एमटी गोदाम भावनीपुर -99.20 लाख
- डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना-83.89 लाख
- 30 गांवों में पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति- 8897 लाख
- नगर के 23 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज सहित पुनर्विकास-463 लाख
- यूपी कालेज मैदान में सिंथेटिक हाकी टर्फ व विकास कार्य-837 लाख
- सीएचसी चोलापुर में 50 बेड का हास्पिटल -- 301.20 लाख
- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में महिला छात्रावास-307.84 लाख
- आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार-171.43 लाख
- लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास की मरम्मत व जीर्णोद्धार-131.81 लाख
- रामनगर 100 बेड का वृद्धाआश्रम का निर्माण-2459.39 लाख
- बेलारी समेत चार सरकारी विद्यालय का पुनरोद्धार-195 लाख
- नमामि गंगे तहत भगवानपुर में 55 एमएलडी एसटीपी-30809 लाख
- भेलूपुर में एक मेगावाट क्षमता का ग्रिड से संबंध सोलर प्लांट- 758 लाख
- हाेमगार्ड का जिला व मंडल कार्यालय 462.96 लाख
- सोवा रिग्पा अस्पताल व मेडिकल कालेज का भवन-4591 लाख
- ट्रामा सेंटर, बीएचयू में रोबोटिक असिस्टेड घुटना शल्य चिकित्सा-2441 लाख
यह भी पढ़ें- वाराणसी में अमित बनकर आफताब ने हिंदू युवती से रचाई शादी, मतांतरण का बनाया दबाव; पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार
खबरें और भी
शिलान्यास की सूची में शामिल प्रमुख परियोजनाएं
- फूलपुर सिंधारो मार्ग का चौड़ीकरण- 3762 लाख
- ज्ञानपुर मुख्य नहर की पटरी का चाैड़ीकरण- 2483 लाख
- मंडलीय चिकित्सालय में 500 बेड मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल-31548 लाख
- दीनदयाल चिकित्सालय के सुदृढीकरण व रीमाडलिग 198 बेड का कार्य -11387.77 लाख
- अस्सी घाट पर मैकेनाइज्ड पार्क- 984.16 लाख
- नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण-9699.65 लाख
- पीएम एबीएचआइएम के अंतर्गत 100 बेड क्रिटिकल केयर ब्लाक-3497.42 लाख
- राजकीय बाल गृह, रामनगर में जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड-1492.28 लाख
- दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर के मध्य घाटों का पर्यटन विकास-616 लाख
- गोला घाट से नमोघाट के मध्य पर्यटन विकास -617.56 लाख
- अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट के पर्यटन विकास-614.92 लाख
- अस्सी घाट से रविदास घाट के मध्य पर्यटन विकास-824.43 लाख
- अस्सी घाट का जीर्णोद्धार तथा पर्यटन विकास- 620.56 लाख
- राज्य हिंदी संस्था में मुख्य भवन व छात्रावास का मरम्मत व निर्माण-1064.52 लाख
- गंजारी स्टेडियम के आसपास गांवों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूूर्ति-1385.45 लाख
- हरहुआ से संदहा तक फोर लेन के दोनों सर्विस रोड 15किमी- 12128 लाख
- एकीकृत मंडलीय कार्यालय, कमिश्नरी -- 15036 लाख
- नवविस्तारित क्षेत्र रामनगर में पेयजल पुनर्गठन योजना-9084.78 लाख
- नवविस्तारित क्षेत्र रामनगर जोन में सीवर नेटवर्क एवं गृह संयोजन वर्क-19009.30 लाख
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी ट्रैकिंग 15 किमी गंगा नदी पर नए रेल, सड़क पुल -246446 लाख
- बीएचयू में जी प्लस 4 का ब्वायज हास्टल - 5766 लाख
- भोजूबीर तिराहा कांजी हाउस स्थल पर कामर्शियल कांप्लेक्स-399 लाख
- पिशाचमोचन समेत आधा दर्जन कुंड पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य-1803 लाख