वाराणसी में अमित बनकर आफताब ने हिंदू युवती से रचाई शादी, मतांतरण का बनाया दबाव; पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार
आफताब अंसारी ने अमित बनकर एक युवती से शादी की और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया लेकिन वह कोतवाली से फरार हो गया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, वाराणसी। रसूलपुर-हरहुआ, बडागांव निवासी आफताब अंसारी ने अमित बनकर एक युवती से शादी की। युवती को अपने घर न ले जाकर नई बस्ती, लहरतारा में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। युवक के रहन-सहन से जब उसके मुस्लिम होने की जानकारी हुई तो आफताब ने कहा कि अब तुम्हें धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा।
युवती के साथ प्रताड़ना बढ़ी तो वह भागकर अपने घर पहुंची। स्वजन को घटनाक्रम की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस ने आफताब उर्फ अमित, उसके पिता नबी रसूल, गंगाजलि व मिट्ठू अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर आफताब को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन वह कोतवाली से पुलिस वालों को चकमा देेकर भाग निकला।
युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि अप्रैल 2024 में उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में काम के दौरान आफताब से हुई, लेकिन उसने अपना नाम अमित बताया। उसने शादी समारोह में काम दिलाने का भरोसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं।
उसने भरोसा जीतने के बाद कैंट स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर कहा कि वह शादी करने के लिए राजी है जिसके बाद 25 मार्च 2025 को चौकाघाट स्थित काली मंदिर में परिवार की मौजूदगी में दोनों का विवाह हुआ।
खबरें और भी
शादी के बाद अपने घर न ले जाकर आफताब लहरतारा में किराए के कमरे में उसे लेकर रहने लगा। अमित की असलियत पता चलने पर युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित के परिवार वालों ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया।
जबरन शारीरिक शोषण किया गया। बताया कि आफताब व उसका भाई गरीब लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें बाहर ले जाकर बेचने का काम करते हैं। युवती भागकर मायके आ गई तो आरोपित फोन से धमकी देने लगे।
शादी में वह अपने दोस्तों को स्वजन बताकर लाया था। एसीपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि टीमें लगी हैं, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बलरामपुर में महिला सर्जन ने सिजेरियन ऑपरेशन के बाद प्रसूता के पेट में छोड़ी रुई, CMO ने बिठाई जांच