Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रयागराज-जौनपुर-आजमगढ़ नेशनल हाईवे होगा फोरलेन, 4045 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

    Updated: Fri, 06 Dec 2024 12:36 PM (IST)

    प्रयागराज से आजमगढ़ दोहरीघाट और गोरखपुर को जोड़ने वाले जौनपुर हाईवे को फोर-लेन किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस 149 किल ...और पढ़ें

    जौनपुर के रास्ते प्रयागराज से आजमगढ़, दोहरीघाट और गोरखपुर जाना आसान होगा।
    जौनपुर के रास्ते प्रयागराज से आजमगढ़, दोहरीघाट और गोरखपुर जाना आसान होगा।

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने स्वीकृत की 4,045 करोड़ की परियोजना
    2. बनारस की जनता को भी फायदा, आजमगढ़ से दोहरीघाट तक नई सड़क बनेगी

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। जौनपुर के रास्ते प्रयागराज से आजमगढ़, दोहरीघाट और गोरखपुर जाना अब आसान हो जाएगा। यह सड़क अभी दो लेन की है, लेकिन वाहनों का अत्यधिक लोड है। इसके कारण कई बार यात्रियों को बेहद परेशानी होती है। वाहनों को लंबे समय तक ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है।

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने बड़ी योजना पर काम शुरू किया है। इस हाईवे के बनने से बनारस को भी फायदा होगा, क्योंकि अभी प्रयागराज जाने के लिए सबसे सुगम मार्ग राजातालाब होते हुए गोपीगंज और हंडिया सिक्स लेन ही है, लेकिन जब प्रयागराज-जौनपुर हाईवे का फोरलेन कार्य पूरा हो जाएगा तो लोगों को बनारस आने के लिए भी एक और बेहतर रास्ता मिलेगा।

    इस तरह सिक्स लेन हाईवे पर वाहनों का लोड कम किया जा सकेगा और वाहन इस मार्ग पर डाइवर्ट हो सकेंगे। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) ने 4,045 करोड़ की सड़क परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है, शीघ्र ही डीपीआर बनेगा। सड़क निर्माण 2834 करोड़ में होगा जबकि बाकी धनराशि जमीन अधिग्रहण में खर्च की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें-बोलेरो-ट्रक की सीधी भिड़ंत में छह की मौत, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

    इस हाईवे का 149 किलोमीटर हिस्सा फोरलेन किया जाएगा, कार्य पूर्ण होने के बाद वाहनों को आवागमन में सुविधा होगी। प्रोजेक्ट में जौनपुर और फूलपुर से मुंगराबादशाहपुर के बीच में नया बाईपास बनेगा, जबकि आजमगढ़ से दोहरीघाट के बीच ग्रीनफील्ड सड़क बनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    इस हाईवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समेत कई दूसरे नेशनल हाईवे से इंटरलिंक किया जाएगा, इसमें एनएच-19, एनएच-31, एनएच-731, एनएच 135-ए, एनएच-28 व एनएच-24 शामिल हैं।

    चार रेलवे ओवरब्रिज, तीन इंटरनचेंज, तीन टोल प्लाजा, दो रेस्ट एरिया, पांच मध्यम ब्रिज और 11 छोटे ब्रिज समेत कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्राधिकरण में पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी एसके आर्या ने बताया कि परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में बेतिया राज की जमीन पर धर्मशाला निर्माण पर बवाल, बिहार से आई टीम ने जताई आपत्ति

    सर्दी को लेकर हाईवे पर शुरू हुए रोड सेफ्टी कार्य

    एनएचएआइ के परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार कटियार ने बताया कि ठंड को देखते हुए सभी नेशनल हाईवे पर रोड सेफ्टी कार्य शुरू हुआ है। कई तरह के संकेतक लगाए जा रहे हैं। घुमावदार स्थानों पर खास फोकस है। कोहरे को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।