प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा - 'ब्रेस्ट कैंसर चेकअप में काशी ने बनाया रिकार्ड'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि वाराणसी ने ब्रेस्ट कैंसर चेकअप में गिनीज ...और पढ़ें

काशी ने ब्रेस्ट कैंसर जांच में बनाया विश्व रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने की सराहना।
HighLights
पीएम मोदी ने वाराणसी की उपलब्धि का किया जिक्र।
काशी ने ब्रेस्ट कैंसर चेकअप में बनाया गिनीज रिकॉर्ड।
'नमो शक्ति रथ' से निःशुल्क जांच का मिल रहा लाभ।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश-दुनिया में कहीं रहे। जब अच्छे और अलग ढंग के प्रयास का मौका मिलता है तो वह अपनी काशी मतलब अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का जिक्र करना नहीं भूलते हैं। ऐसा ही एक अवसर शनिवार को आया जब वह देश भर के विशेष कार्य करने वाले शिक्षकों से दिल्ली में मुखातिब थे।
उन्होंने शिक्षकों की उल्लेखनीय कार्यों के बीच बताया कि मैं वाराणसी का सांसद हूं। वहां ब्रेस्ट कैंसर चेकअप ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। काशी ने एक दिन में सर्वाधिक चेकअप कराने का गिनीज बुक रिकार्ड दर्ज कराया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि ब्रेस्ट कैंसर के चेकअप में महिलाएं आगे आ रही हैं। वे चेकअप करा रही हैं।
बता दें कि ‘नमो शक्ति रथ’ के माध्यम से की जा रही स्तन कैंसर स्क्रीनिंग का ऐतिहासिक सफलता मिली है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र महिलाओं की स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जा रही है। चिन्हित संदिग्ध मामलों में आवश्यक जांच की व्यवस्था सुनिश्चित हो। वाराणसी उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है।
सीएमओ डा. एनपी सिंह के अनुसार महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या को देखते हुए आइटीवी फाउंडेशन और प्रदेश सरकार के सहयोग से नमो शक्ति रथ संचालित किया जा रहा है। संस्था के द्वारा 20 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की जांच की प्राइवेसी को देखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग के द्वारा की जाती है। जिले में 6500 से अधिक जांच हो चुकी है। कोई भी महिला इस योजना का लाभ निश्शुल्क उठा सकती हैं।
