Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में भाजपाइयों में आपस में ही ठनी, भाजपा एमएलसी के फर्जी लेटर पैड और हस्ताक्षर से चार करोड़ स्वीकृत कराने की जांच शुरू

    By Shivanand RaiEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:38 PM (GMT+05:30)

    गाजीपुर में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर जमानियां नगर पालिका में चार करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत कराने का मामल ...और पढ़ें

    गाजीपुर में भाजपा एमएलसी के फर्जी लेटर पैड से 4 करोड़ की स्वीकृति पर बवाल, चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज।

    गाजीपुर में भाजपा एमएलसी के फर्जी लेटर पैड से 4 करोड़ की स्वीकृति पर बवाल, चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज।

    HighLights

    1. एमएलसी के फर्जी लेटर पैड से 4 करोड़ स्वीकृत।

    2. पुलिस-प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की।

    3. चेयरमैन पर मुकदमा दर्ज, धरने पर बैठे।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। भाजपा के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल कर शासन से नगर पालिका परिषद जमानियां में विकास कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत करने की शिकायत मिली है। यह प्रकरण तब सामने आया जब शासन से धन स्वीकृति की एमएलसी को सूचना मिली।

    एमएलसी ने डीएम और एसपी से शिकायत की है। पुलिस-प्रशासन ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी जमानियां ने नगर पालिका परिषद के कार्यालय पहुंचकर ईओ से जानकारी ली। नगर पालिका परिषद जमानियां में प्रकाश और अन्य कार्ययोजना बनाकर भाजपा एमएलसी का फर्जी लेटरपैड के आधार पर करीब चार करोड़ रुपये स्वीकृत कराने का आरोप है।

    इसका पता एमएलसी को तब चला जब शासन से स्वीकृत का फोन आया। यह सुनकर एमएलसी हैरान हुए। उन्होंने शासन को भेजे गए उनके लेटर पैड और हस्ताक्षर का मिलान किया तो दोनों फर्जी पाए गए। एमएलसी ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा से की।

    एमएलसी का फर्जी लेटर पैड और हस्ताक्षर का प्रयोग करने की शिकायत मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने अपने-अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जमानियां अंकित तिवारी ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद पहुंचकर ईओ संतोष कुमार से जानकारी ली। ईओ ने इस बाबत जानकारी देने से साफ इन्कार कर दिया। उधर,जांच को लेकर चेयरमैन व सीओ में कहासुनी भी हुई।

    खबरें और भी

    एमएलसी प्रतिनिधि ने भाजपा चेयरमैन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

    भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक ने जमानिया कोतवाली में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता व अन्य के खिलाफ फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नगर पालिका परिषद में पंडित दीनदयाल विकास योजना के तहत लाइटों का प्रस्ताव तैयार कर जून महीने में शासन को पत्रावली भेजी गई। शासन से पता चलने के बाद यह फर्जीवाड़ा सामने आया है।

    bjp1

    मुकदमा दर्ज होने के बाद धरना पर बैठे भाजपा के चेयरमैन

    भाजपा विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के नाम से फर्जी लेटर पैड पर चार करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत के मामले में नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पर दर्ज हुए मुकदमें को लेकर शनिवार को वह धरने पर बैठ गए।

    नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता रामलीला मैदान में धरना पर बैठ गए।कहा कि मैं भाजपा का चेयरमैन हूँ।स्वंय मेरे लेटर पर शासन द्वारा धन अवमुक्त हुआ है।एमएलसी द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।