श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में सावन माह में प्रोटोकाल दर्शन पर लगी रोक, इस तरह सावन में कर सकेंगे बाबा का दर्शन पूजन
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में सावन मास के दौरान प्रोटोकाल दर्शन प्रतिबंधित रहेगा। भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं और बाबा के लाइव दर ...और पढ़ें

सावन में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन बंद, भीड़ नियंत्रण को विशेष इंतजाम।
HighLights
सावन में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक।
भीड़ नियंत्रण हेतु जिग-जैग रेलिंग, बैरिकेडिंग की व्यवस्था।
बाबा विश्वनाथ के लाइव दर्शन वेबसाइट, यूट्यूब पर उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। इस बार सावन मास में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में प्रोटोकाल दर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। मास के सोमवार को इस बार पिछली बार से ज्यादा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आने की संभावना को देखते हुए भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह जिग जैग रेलिंग व बैरिकेडिंग की जाएगी।
इसके साथ ही बाबा का लाइव दर्शन न्यास की वेबसाइट, आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल से मिलेगा। सावन मास की तैयारियों व दर्शनाथियों की सहूलियत के इंतजामों को लेकर मंडलायुक्त एस राजलिंगम व पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार में बैठक हुई।
मंडलायुक्त ने 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले सावन मास में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया। सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने और धाम में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी के सुचारू संचालन, बिजली के उपकरणों की सेफ्टी आडिट कराने तथा गलियों में लटकते बिजली के तारों को ठीक कराने का निर्देश दिया।
सुचारू दर्शन व्यवस्था, पेयजल, मेडिकल, वृद्ध, अशक्त व दिव्यांगजन को ई-रिक्शा, पार्किंग, खोया- पाया केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में डीएम सत्येन्द्र कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण, डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और भी
यहां से श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश
सावन मास में श्रद्धालुओं को गेट नंबर चार, काशी द्वार मार्ग 4बी, नंदू फारिया प्रवेश मार्ग, सिल्को, ढुंढिराज, सरस्वती फाटक, भैरव द्वार से (श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर घाट की तरफ से) प्रवेश मिलेगा। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर घाट की तरफ से श्रद्धालुओं का प्रवेश अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।
प्रत्येक सोमवार को होगा विशेष शृंगार
सावन मास में इस बार चार सोमवार पड़ रहे हैं। प्रत्येक सोमवार को बाबा विश्वनाथ का विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके अलावा पूर्णिमा पर बाबा का झूला शृंगार किया जाएगा। भक्तों के लिए प्रतिदिन विशेष शृंगार होगा।
तीन अगस्त (प्रथम सोमवार): श्री शंकर स्वरूप शृंगार
10 अगस्त (द्वितीय सोमवार): गौरी-शंकर (शंकर-पार्वती) शृंगार
17 अगस्त (तृतीय सोमवार): अर्द्धनारीश्वर शृंगार
24 अगस्त (चतुर्थ सोमवार): रुद्राक्ष शृंगार
27 अगस्त (पूर्णिमा): झूला शृंगार
मिलेंगी ये सुविधाएं
गर्मी व उमस से राहत को लगाए जाएंगे बड़े कूलर
शीतल पेयजल व गुड़ की व्यवस्था
मेडिकल कैंप और ओआरएस का घोल
वृद्ध व अशक्त श्रद्धालुओं के लिए मैदागिन व गोदौलिया से गोल्फ कार्ट
सूक्ष्म जलपान, बिस्किट, टाफी, चाकलेट का वितरण
धाम तथा गौदोलिया से मैदागिन तक पीए सिस्टम से सूचनाओं का प्रसारण।
प्रशासन की अपील
खाली पेट कतार में न लगें
स्मार्ट वाच, पेन, मोबाइल, ईयरफोन, तंबाकू, कास्मेटिक, बड़े बैग न लाएं
दर्शन को लेकर किसी बहकावे में न आएं
दर्शन के लिए धन मांगने या दुकान से प्रसाद लेने पर दर्शन कराने की करें शिकायत।