Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बनारस स्टेशन पर मिला 5 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स, रेलवे ने सही मालिक को लौटाया

    By Shrawan BhardwajEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:26 PM (IST)

    पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाणिज्य कर्मचारियों ने बनारस स्टेशन पर मिले एक यात्री के खोए हुए पर्स को ईमानदारी से लौटाया। पर्स में 5 हजार रुपये ...और पढ़ें

    बनारस स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने लौटाया यात्री का खोया पर्स, ईमानदारी की मिसाल।

    बनारस स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने लौटाया यात्री का खोया पर्स, ईमानदारी की मिसाल।

    HighLights

    1. बनारस स्टेशन पर यात्री का खोया पर्स मिला।

    2. वाणिज्य कर्मचारियों ने ईमानदारी से पर्स मालिक को लौटाया।

    3. पर्स में 5 हजार रुपये और दस्तावेज सुरक्षित थे।

    जागरण संवाददाता,वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाणिज्य कर्मचारियों ने ईमानदारी और संवेदनशील यात्री सेवा का परिचय देते हुए एक यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक को लौटाया। इस सराहनीय कार्य की यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने भी प्रशंसा की है।

    जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई को बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर स्थित स्टॉल संख्या-1819 के पास एक लावारिस पर्स मिला था। ड्यूटी पर तैनात वाणिज्य कर्मचारियों ने पर्स को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उसके वास्तविक स्वामी की पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

    शनिवार को संबंधित यात्री बनारस स्टेशन पहुंचा और यात्रा टिकट व पहचान पत्र प्रस्तुत कर पर्स पर अपना दावा किया। दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद सीनियर टीई अमृत राय ने पर्स उसे सौंप दिया।

    पर्स में एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और 5 हजार रुपये नगद पूरी तरह सुरक्षित मिले। अपना खोया सामान वापस मिलने पर यात्री ने रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी, तत्परता और यात्री सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए वाराणसी मंडल और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।