रेलवे बोर्ड यात्रियों को देने जा रहा यह विशेष सुविधा, रेलवे स्टेशनों पर एम-यूटीएस सहायक घूमकर बेचेंगे अनारक्षित टिकट
रेलवे बोर्ड ने टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने और यात्रियों की सुविधा के लिए एम-यूटीएस सहायकों की नई व्यवस्था ...और पढ़ें

रेलवे की नई पहल: 10 स्टेशनों पर अब एम-यूटीएस सहायक बेचेंगे टिकट, यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
HighLights
एम-यूटीएस सहायक बेचेंगे अनारक्षित टिकट स्टेशनों पर।
देश के 10 प्रमुख स्टेशनों पर लागू होगी सुविधा।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा, बढ़ेगी रेलवे की आय।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। रेलवे स्टेशनों पर अब एम-यूटीएस (मोबाइल अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली) सहायक घूम-घूमकर अनारक्षित टिकट बेचेंगे। फिलहाल एनएसजी (नॉन सबअर्बन ग्रुप) वन, टू व थ्री कैटेगरी के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। रेलवे बोर्ड के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई यह योजना 30 जून वर्ष 2027 तक के लिए होगी। इस अवधि में सामने आए परिणामों की समीक्षा के बाद रेल प्रशासन आगे की रणनीति बनाएगा।
कुंभ के समय लांच हुआ था एम-यूटीएस
प्रयागराज में लगे बीते महाकुंभ के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। उस समय यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एम-यूटीएस लांच किया था। इससे काउंटरों पर लगातार बढ़ रहा प्रेशर कम होने के साथ ही अधिकांश यात्री आसानी से टिकट पाने लगे थे।
यह भी पढ़ें : हरी मटर ने वाराणसी की पहड़िया मंडी में दे दी दस्तक, 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक है बाजार भाव
यात्रियों तक पहुंचेंगे एम-यूटीएस सहायक
रेलवे स्टेशनाें के टिकट काउंटरों पर इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लंबी-लंबी लाइनों में लगकर लोगों को टिकट काउंटर तक पहुंचने के लिए काफी इंतजार भी करना पड़ता है। जबकि एम-यूटीएस सहायक खुद से यात्रियों के पास पहुंचेंगे और टिकट बेचेंगे। आनलाइन पेमेंट लेंगे, जिससे टिकट खरीदने का काम तेजी से निबटेगा। इससे रेलवे की आय बढ़ने के साथ ही अनधिकृत यात्रियों पर निगरानी भी बढ़ाई जा सकेगी।
रेल मंडल के स्टेशन,जहां एम-यूटीएस सहायक लगेंगे
- बनारस रेल मंडल : बनारस (बीएनआरएस), छपरा (सीपीआर), मऊ (एमएयू), सिवान (एसवी), बलिया(बीयूआइ)
- लखनऊ रेल मंडल : गोरखपुर (जीकेपी), लखनऊ (एलजेएन), गोंडा (जीडी), बस्ती (बीएसटी)
- इंज्जतनगर रेल मंडल : फर्रुखाबाद (एसबीडी)
यह भी पढ़ें : वाराणसी में चेतावनी बिंदु पार कर गंगा खतरा बिंदु की ओर अग्रसर, आधा सेंटीमीटर प्रतिघंटे बढ़ रहा जलस्तर
