Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सऊदी अरब में तकनीकी पदों पर बंपर भर्ती, सेवायोजन विभाग से करें आवेदन

    Updated: Sat, 09 May 2026 07:24 AM (IST)

    सेवायोजन विभाग ने सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार से एक लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिल ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सऊदी अरब में तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।

    2. चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार से एक लाख वेतन।

    3. आईटीआई/डिप्लोमाधारी 24-48 वर्ष के अभ्यर्थी पात्र।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। सेवायोजन विभाग के माध्यम से सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।

    तकनीकी रूप से कुशल अभ्यर्थियों के लिए कई पदों पर आवेदन मांगे हैं, इनमें फैब्रिकेशन सुपरवाइजर एवं फैब्रिकेशन फोरमैन, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर एवं स्ट्रक्चर वेल्डर, मैकेनिकल तकनीशियन, पाइप फिटिंग और प्लंबर तकनीशियन, बिल्डर एवं अन्य संबंधित ट्रेड शामिल है।

    संबंधित ट्रेड में आइटीआइ या डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 24 वर्ष से 48 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निश्शुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 2 नॉर्थ-साउथ हाईवे कॉरिडोर, 12 जिलों की चमकेगी किस्मत; नेपाल सीमा तक मिलेगी कनेक्टिविटी

    सेवायोजन विभाग ने बेरोजगार अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी बाहरी एजेंट के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें।