Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में एटीएम में प्लेट लगाकर ठगी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, 39800 रुपये और उपकरण बरामद

    By Rakesh kumar srivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 05:44 PM (IST)

    वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने एटीएम में लोहे की प्लेट लगाकर धोखाधड़ी करने वाले छह सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों से 39,800 रुपये न ...और पढ़ें

    वाराणसी में एटीएम धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, छह ठग गिरफ्तार।

    वाराणसी में एटीएम धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, छह ठग गिरफ्तार।

    HighLights

    1. भेलूपुर पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया।

    2. छह आरोपी गिरफ्तार, 39,800 रुपये नकद बरामद किए गए।

    3. आरोपी एटीएम में लोहे की प्लेट लगाकर ठगी करते थे।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। भेलूपुर थाना पुलिस ने एटीएम में लोहे की प्लेट लगाकर ग्राहकों के रुपये निकालने और धोखाधड़ी करने वाले छह सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 39,800 रुपये नकद, चार लोहे की प्लेटें, एक सफेद टेप और एक काले रंग का मोटा कागज बरामद किया है।

    पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी काशी जोन तथा एसीपी भेलूपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस ने बीएचयू कॉलोनी स्थित बैजनत्था बिरदोपुर के पास कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु सिंह, आदर्श कुमार, सचिन कुमार, अभय राजपूत, राजकुमार तथा प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी फतेहपुर जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।

    पुलिस के अनुसार, एटीएम में प्लेट लगाकर रुपये चोरी करने और धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर थाना भेलूपुर में मुकदमा संख्या 0447/2026, धारा 318(4), 303(2) एवं बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ में पुलिस को ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार के खिलाफ फतेहपुर जिले के मलवां थाने में वर्ष 2025 का एक धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य गतिविधियों और संभावित वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

    खबरें और भी