वाराणसी-पुणे स्पाइसजेट उड़ान में देरी से यात्रियों का हंगामा, एयरपोर्ट पर प्रदर्शन
मंगलवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान में करीब पांच घंटे की देरी हुई। इससे नाराज यात्रियों ने एयरप ...और पढ़ें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा। जागरण
HighLights
स्पाइसजेट की वाराणसी-पुणे उड़ान में पांच घंटे की देरी।
यात्रियों ने लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर किया हंगामा।
तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में हुई देरी।
जागरण संवाददाता, बाबतपुर, (वाराणसी)। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मंगलवार को पुणे जाने वाला स्पाइस जेट का विमान देरी से आने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। नाराज यात्रियों ने एयरलाइंस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द उड़ान की मांग की।
स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-525 पुणे से दोपहर 2:25 बजे आती है और फिर यही विमान एसजी 226 बनकर बजे वाराणसी से पुणे के लिए उड़ान भरता है, लेकिन आपरेशनल कारणों से विमान आने में लगभग पांच घंटे की देरी हुई।
इसके कारण यात्रियों को कई घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर में हंगामा करते हुए एयरलाइंस प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। एयरलाइन्स कर्मियों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया और देरी का कारण आपरेशनल बताया।
यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी वुजुखाना सर्वेक्षण मामले की अगली सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में 15 अप्रैल को होगी
अधिकारियों के अनुसार विमान शाम करीब सात बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू कराई गई और फ्लाइट रात करीब 8:30 बजे पुणे के लिए रवाना की गई।
इधर नाराज यात्रियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो में एक यात्री एयरलाइन कर्मियों से गेट नंबर बदलने और उड़ान में देरी का कारण पूछते नजर आ रहा है। इस पर एयरलाइन कर्मी ने बताया कि विमान में तकनीकी कारण आने की वजह से उड़ान में विलंब हुआ।