Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी: स्वामी नारायणानंद तीर्थ को जान से मारने की धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:50 AM (IST)

    वाराणसी के रामेश्वर मठ में चातुर्मास कर रहे स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने ध ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. स्वामी नारायणानंद तीर्थ को अज्ञात नंबर से धमकी मिली।

    2. धर्म प्रचार रोकने को जान से मारने की धमकी।

    3. लंका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। रामेश्वर मठ में चातुर्मास कर रहे स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज से अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में लंका पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि धर्म प्रचार बंद न करने पर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है।

    पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, लंका क्षेत्र के नगवा स्थित रामेश्वर मठ के स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज के मोबाइल फोन पर छह अगस्त को दोपहर बाद करीब पौने चार बजे अज्ञात नंबर से फोन आया।

    फोन करने वाले ने अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, तू बहुत बड़ा धर्म प्रचारक बन रहा है, धर्म प्रचार बंद कर दे, वरना जहां मिलोगे वहीं जान से मार देंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को जांच सौंपी गई है।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया