Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वांचल के करीब मानसून कर रहा घेरा बंदी, बल‍िया की सीमा पर ठ‍िठका तो सोनभद्र की ओर बढ़ी मानसूनी सक्र‍ियता

    By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Wed, 24 Jun 2026 01:33 PM (IST)

    पूर्वांचल में मानसून की घेराबंदी जारी है, लेकिन बलिया सीमा पर यह रुका हुआ है। अब मानसूनी सक्रियता दक्षिण से सोनभद्र की ओर बढ़ रही है और इस सप्ताह के अ ...और पढ़ें

    पूर्वांचल में मानसून का इंतजार बलिया पर थमा सोनभद्र की ओर बढ़ा।

    पूर्वांचल में मानसून का इंतजार बलिया पर थमा सोनभद्र की ओर बढ़ा।

    HighLights

    1. बलिया सीमा पर मानसून की सक्रियता रुकी हुई है।

    2. मानसूनी गतिविधि अब सोनभद्र की ओर तेजी से बढ़ रही है।

    3. पूर्वांचल में मानसून इस सप्ताह के अंत तक प्रभावी होगा।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल की ओर मानसूनी घेरेबंदी रह रहकर सुस्‍त पड़ रही है। बल‍िया की सीमा में ब‍िहार की ओर ओर दाखि‍ल होने वाले बादल सीमा पर ही मानो ठ‍िठक गए हैं। बुधवार की सुबह वातावरण में नमी का असर पूर्वांचल में बना रहा तो दूसरी ओर मानसूनी गत‍ि कुछ सुस्‍त हो गई।

    बल‍िया की सीमा पर बादलों ने व‍िश्राम ल‍िया तो दक्ष‍िण की ओर से मानसूनी सक्र‍ियता अब सोनभद्र की ओर तेजी से बढ़ना शुरू हुई है। मानसूनी सक्र‍ियता पूर्वांचल में घेरे बंदी की तरह आगे बढ़ रही है लेक‍िन सबसे करीबी स्‍थ‍िति‍ फ‍िलहाल ब‍ल‍िया की बनी हुई है। हालांक‍ि सीमा पर होने की वजह से पूर्वांचल में दाख‍िल होने की उम्‍मीद बंधी हुई है।

    onset_SW

    समय से तीन द‍िन की देरी से पूर्वांचल की दहलीज पर मानसून ठ‍िठका हुआ है। मानसूनी सक्र‍ियता सोनभद्र से दक्ष‍ि‍ण में करीब 50 कि‍लोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में माना जा रहा है क‍ि मानसून पूरी तरह पूर्वांचल में सक्र‍िय इस सप्‍ताह के अंत तक ही हो सकता है।

    बुधवार की दोपहर मौसम व‍िभाग ने न‍िराश करने वाली सूचना जारी करते हुए बताया क‍ि बल‍िया के पास मानसूनी रेखा सुस्‍त पड़ चुकी है। हालांक‍ि सोनभद्र के रास्‍ते मानसून के यूपी में आगमन की सूरत अभी भी शेष है। 

    वैसे तो यूपी में पूर्वांचल में सोनभद्र के रास्‍ते ही मानसून बीस जून तक दाख‍िल होता रहा है। लेक‍िन इस बार महाराजगंज की सीमा पर मानसूनी सक्र‍ियता पहले पहुंची और वहां लंबे समय से स्‍थ‍िर भाव में आ गई। बल‍िया की सीमा पर मानसूनी सक्र‍ियमा 23 जून को तो पहुंची लेक‍िन ब‍िहार की ओर 24 जून की दोपहर ठ‍िठकी नजर आई। हालांक‍ि सोनभद्र की ओर दक्ष‍िण से मानसूनी सक्र‍ियता का आगाज हुआ है।

    खबरें और भी

    कुछ कि‍लोमीटर तक का सफर मानसून और कर ले तो सोनभद्र के रास्‍ते मानसून पूर्वांचल में पूरी तरह से दाख‍िल हो सकता है। हालांक‍ि मानसून यूपी में दो द‍िन से सीमा पर ही ठ‍िठका हुआ है। पूरी तरह यूपी में प्रभावी होने में समय लग रहा है। हालांक‍ि बुधवार से पुरवाई का जोर मानसूनी सक्र‍ियता का अहसास कराने लगा है। मानसून माना जा रहा है क‍ि अब पूर्वांचल में सप्‍ताह भर में प्रभावी हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें 'जब चले भूलोट पुरवाई, तब जानो बरखा ऋतु आई' पुरनि‍ए मौसम व‍िज्ञान‍ि‍यों की सच हो रही मौसमी भव‍िष्‍यवाणी