Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पर विधायक पिता ने तोड़ी चुप्पी, IAS से करना चाहते थे बेटी की शादी

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 07:52 AM (GMT+05:30)

    Rinku Singh Priya Saroj पूर्व सपा सांसद तूफानी सरोज ने बेटी प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि बेटी सांसद है ...और पढ़ें

    Rinku Singh Priya Saroj: सपा सांसद प्रिया सरोज व क्रिकेटर रिंकू सिंह
    Rinku Singh Priya Saroj: सपा सांसद प्रिया सरोज व क्रिकेटर रिंकू सिंह

    HighLights

    1. मेरी बेटी सांसद, अपने जीवन का निर्णय लेने को स्वतंत्र : तूफानी सरोज
    2. क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ प्रिया सरोज की शादी पर बोले विधायक पिता
    3. कहा, उनकी इच्छा थी कि बेटी का विवाह आइएएस अधिकारी के साथ हो

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्व सपा सांसद व केराकत से विधायक तूफानी सरोज ने रविवार को कहा कि उनकी बेटी प्रिया सरोज सांसद है और अपनी जिंदगी के निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। एक पिता होकर बेटी की स्वतंत्रता का हनन नहीं कर सकते। वह अपने जीवन में सही फैसले लेती है तो उसमें मेरी भी स्वीकृति होगी।

    वह मशहूर भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ बेटी की शादी पर बोल रहे थे। हालांकि उन्होंने दोनों के रिंग सेरेमनी व इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित तमाम तस्वीरों को झूठ बताया है।

    रोका की खबरें थी सुर्खियों में 

    हाल ही में मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह का रोका होने की खबरें आई थीं। तूफानी सरोज पिंडरा में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इच्छा थी कि बेटी की शादी आइएएस अधिकारी के साथ हो, लेकिन बेटी ने क्रिकेटर पसंद किया। बताया कि प्रिया और रिंकू के विवाह की बात पिछले एक वर्ष से चल रही है। यह रिश्ता हम सभी को भी पसंद है। दोनों परिवार के लोग रजामंद हैं। अभी दोनों के पास समय नहीं है।

    उन्हें जैसे ही वक्त मिलेगा रोका और शादी की तिथि आदि तय करेंगे। जल्द रिंग सेरेमनी करेंगे। बेटी का पिता होने की हैसियत से रिंकू के घर जाकर परिवार के लोगों से मिल आए हैं।

    18 वर्ष की उम्र से राजनीति में सक्रिय हैं प्रिया 

    सासंद प्रिया सरोज सांसद बनाने के बाद अब जीवन साथी बनाने को लेकर दूसरी पारी शुरू करने जा रही हैं। प्रिया सरोज 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती रही हैं। प्रिया काफी पहले से अपने पिता विधायक तूफानी सरोज के साथ क्षेत्र की राजनीतिक सक्रियता में अहम भूमिका निभाती रहीं।

    खबरें और भी

    परिसीमन के बाद आरक्षित सीट मछलीशहर से पहले सांसद बने थे पिता

    केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज न केवल परिसीमन के बाद आरक्षित हुए मछलीशहर संसदीय क्षेत्र से पहले सांसद चुने गए थे। इसके पहले तूफानी सरोज तत्कालीन सैदपुर संसदीय क्षेत्र से दो बार सपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। पिता के बाद पुत्री उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ते हुए सांसद बनीं।

    इसे भी पढ़ें: Maha Kumbh में आग पर गरमाई सियासत! अखिलेश ने तैयारियों पर उठाए सवाल... अजय राय बोले- दावों की खुली पोल