सारनाथ में छींटाकशी के बाद युवक की हत्या, युवती सहित दो गिरफ्तार, छड़ और ईंट बरामद
वाराणसी के सारनाथ में युवती पर छींटाकशी के बाद युवक की पिटाई से हुई मौत के मामले में पुलिस ने युवती अर्चना पटेल और प्रिंस पटेल को गिरफ्तार किया है। हत ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपित युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
HighLights
छींटाकशी के बाद युवक की पिटाई से मौत।
युवती अर्चना पटेल और प्रिंस पटेल गिरफ्तार।
हत्या में प्रयुक्त छड़ और ईंट बरामद।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। सारनाथ सिंहपुर में गुरुवार को युवती पर छीटाकशी करने के आरोप में युवक की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में सारनाथ पुलिस ने सिंहपुर रिंगरोड के पास हाई टेक अस्पताल के निकट से आरोपित युवती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास हत्या में प्रयुक्त दो छड़ और ईंट बरामद की गई।
थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सिंहपुर में युवती पर छींटाकशी के मामले में युवक मनोज पटेल की पिटाई के दौरान हुई मौत के मामले में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सौरभ पति त्रिपाठी सहित पुलिस टीम ने सिंहपुर रिंगरोड हाई टेक अस्पताल के पास से युवती अर्चना पटेल और इंद्रपुर शिवपुर निवासी प्रिंस पटेल को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में पता चला कि हत्या में प्रयुक्त छड़ और ईंट मकान के बाथरूम की छत से बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, मनोज पटेल हमेशा युवती अर्चना को परेशान करता था। घटना वाले दिन भी उसने सुबह अर्चना पर छीटाकशी की, जिसे उसने अपनी बहन ममता के बेटे प्रिंस को बताया। इसके बाद अर्चना और प्रिंस ने मनोज के आने का इंतजार किया। जब मनोज वहां पहुंचा, तो दोनों ने उसे पकड़कर छड़ और ईंट से पिटाई कर दी। इसके बाद मनोज अपने घर चला गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही, पुलिस ने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। इस प्रकार की घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं और पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। सारनाथ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर है।