यूपी में शुरू होंगी 23 नई आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट, दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राज्य सरकार ने आयुष चिकित्सा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए 23 नई मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और 17 आयुष महाविद्यालयों में 51 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करन ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
23 नई आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट्स होंगी संचालित।
ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में मिलेंगी आयुष सेवाएं।
17 आयुष महाविद्यालयों में 51 स्मार्ट क्लासरूम बनेंगे।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। आयुष चिकित्सा को जमीनी स्तर तक सुलभ, आधुनिक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य वार्षिक कार्य योजना 2026-27 के तहत 23 नई आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट्स संचालित की जाएंगी। इससे ग्रामीण, आदिवासी और दूरदराज के क्षेत्रों में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सीधे नागरिकों तक पहुंचेंगी। सरकार का लक्ष्य है 'रोग से पहले रोकथाम' हो।
प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने बताया कि राज्य आयुष सोसायटी की 12वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक में आयुष सेवाओं के विस्तार की व्यापक कार्ययोजना को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई है। प्रत्येक यूनिट की लागत 9.425 लाख रुपये है।
इन यूनिट्स में एक आयुष चिकित्साधिकारी और एक सहायक स्टाफ तैनात होगा। ये यूनिट्स पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, आरटीसी और आदिवासी क्षेत्रों में भी आउटरीच गतिविधियां करेंगी। 11 जनपदों में इन पर कुल लागत 103.675 लाख रुपये आयेगी।
इसमें प्रथम चरण में मुरादाबाद, मेरठ, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, रामपुर, आगरा, गोण्डा, इटावा एवं आजमगढ़ जिले शामिल हैं। दूसरे चरण में 113.100 लाख रुपये से 12 जनपदों उन्नाव, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, महोबा, लखनऊ, मथुरा, कानपुर नगर, बाराबंकी, रायबरेली एवं गाजीपुर में स्थापना होगी।
डॉ. दयालु के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि इस कार्ययोजना के क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसे तत्काल शुरू किया जाएगा।
17 आयुष महाविद्यालयों में बनेंगे 51 स्मार्ट क्लासरूम
डॉ. दयालु ने बताया कि आयुष शिक्षा को तकनीक से जोड़ने के लिए प्रदेश के 17 आयुष महाविद्यालयों में 302.68 लाख रुपये की लागत से 51 नए स्मार्ट क्लासरूम विकसित किए जाएंगे। इनमें 40 होम्योपैथी और 11 आयुर्वेद महाविद्यालयों में होंगे। इसमें होम्योपैथिक महाविद्यालय लखनऊ में-8, आजमगढ़-6, गोरखपुर-5, कानपुर-5, प्रयागराज-4, मुरादाबाद -4, गाजीपुर-3, अलीगढ़-3, अयोध्या-1 होंगे।
खबरें और भी
आयुर्वेद महाविद्यालय वाराणसी में-2, पीलीभीत-2, लखनऊ -2, मुजफ्फरनगर-1, बांदा-1, झांसी-1, बरेली-1, प्रयागराज आयुर्वेद में-1 होंगे। इनमें इंटरएक्टिव व्हाइटबोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी और मल्टीमीडिया सुविधा होगी, जिससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आयुष शिक्षा मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें- यूपी के गन्ना समितियों के कॉलेजों में अब छात्रों को मिलेगी रोजगारपरक कौशल शिक्षा, प्राध्यापकों की ट्रेनिंग पूरी