वाराणसी में संस्कृत स्कूलों में शिक्षकों के लिए 'पाठ योजना' बनाना अनिवार्य, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
वाराणसी मंडल के संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में अब शिक्षकों के लिए पाठ योजना बनाना अनिवार्य कर दिया गया है। शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने हेतु टीएलएम व एसएल ...और पढ़ें
-1784209793221_m.webp)
संस्कृत स्कूलों में शिक्षकों के लिए 'पाठ योजना' बनाना अनिवार्य।
HighLights
संस्कृत स्कूलों में शिक्षकों के लिए पाठ योजना अनिवार्य।
टीएलएम और एसएलएम बनाना भी होगा आवश्यक।
लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई, निरीक्षण जारी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मंडल के चार जिलों मेें संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी कर ली गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के निर्देशों के तहत अब मंडल के सभी संस्कृत स्कूलों में शिक्षकों के लिए पाठ योजना (लेसन प्लान) बनाना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है।
इसके साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों को अनिवार्य रूप से टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) और एसएलएम (सेल्फ लर्निंग मटेरियल) का भी निर्माण करना होगा। मंडल के उप निरीक्षक (संस्कृत पाठशालाएं) परमानंद सिंह ने 280 विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं।
कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी किए गए शैक्षिक पंचांग के मासिक विभाजन के अनुसार ही कक्षाओं में पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाएगा। वर्तमान समय में करीब 14 हजार छात्र-छात्राएं संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत हैं।
नई व्यवस्थाओं और नियमों के कड़ाई से अनुपालन की जांच के लिए विभाग की तरफ से स्कूलों का नियमित और औचक निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों व स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, प्रशासनिक व छात्र कल्याण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रथमा कक्षा (कक्षा 6 से 8) के छात्र-छात्राओं को समय पर निश्शुल्क किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इ
सके लिए सभी प्रधानाचार्यों को तत्काल अपने संबंधित बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र) और यूआरसी (शहरी संसाधन केंद्र) से संपर्क कर स्कूल का पंजीकरण और छात्र संख्या आनलाइन दर्ज करानी होगी।
यह आदेश वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के सभी संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेजते हुए तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड पैरा टेबल टेनिस में प्राची ने एकल स्पर्धा में जीता कांस्य पदक, थाईलैंड में आयोजित हुआ खेल