Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा नाव हादसे के बाद वाराणसी पुलिस अलर्ट, नियमों की अनदेखी कर नौका संचालन करने पर 6 नाविकों पर केस दर्ज

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 06:06 AM (IST)

    मथुरा नाव हादसे के बाद वाराणसी में गंगा में लापरवाही से नौका संचालन पर दैनिक जागरण की खबर के बाद पुलिस सक्रिय हुई। अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने ...और पढ़ें

    एसीपी गौरव कुमार को देखते ही नाव में सवार यात्री पहनने लगे लाइफ जैकेट

    एसीपी गौरव कुमार को देखते ही नाव में सवार यात्री पहनने लगे लाइफ जैकेट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा में नियमों की अनदेखी करके लापरवाही पूर्वक नौका संचालन करने वाले छह नाविकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उनकी नावों को भी सीज कर दिया गया है।

    दैनिक जागरण में खबर छपने के बाद सक्रिय हुई दशाश्वमेध व भेलूपुर पुलिस ने देर शाम तक गंगा में गश्त किया। नियमों के पालन के लिए नाविकों को चेतावनी दी।

    मथुरा में हुए नाव हादसे के बाद दैनिक जागरण ने वाराणसी में गंगा में नौका संचालन को लेकर हो रही लापरवाही पर खबर प्रकाशित किया था। गंगा में हो सकता है किसी दिन बड़ा नाव हादसा हेडिंग से छपी खबर को संज्ञान में लेकर पुलिस ने गंगा में गश्त किया। भेलूपुर, दशाश्वमेध, कोतवाली पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया।

    देर शाम तक चले अभियान के दौरान कई नावों पर बिना लाइफ जैकेट पहने लोग सवार दिखे। कई नावों पर क्षमता से अधिक सवारी बैठी भी दिखाई दी। एसीपी गौरव कुमार ने नाव पर सवार होकर गंगा में गश्त किया। इस दौरान उन्हें तीन नावें दिखाई दीं जिनपर लोग बिना लाइफ जैकेट पहने बैठे थे।

    पुलिस को देखकर नाविक उनको लाइफ जैकेट पहनाने लगे लेकिन पुलिस सख्ती करते हुए नाविकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी नावों को सीज कर दिया। उनके निर्देश पर गंगोत्री विहार कॉलोनी नगवां निवासी बबलू साहनी, मीरजापुर थाना क्षेत्र के अदलपुरा निवासी यश साहनी और दिनेश साहनी के खिलाफ भेलूपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।

    दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने गश्त के दौरान लापरवाही बरतने वाले मलहिया टोला, पुराना रामनगर के अजीत साहनी, मुकेश साहनी, चंदौली के बलुआ निवासी विशाल निषाद को पकड़ा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    मीरघाट पर पुलिस ने इनकी नावों को रोका और उन्हें सीज कर दिया। कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह ने गंगा में गश्त के दौरान सवारियों को बिना लाइफ जैकेट के ले जाने वाले सोनारपुरा के उत्तम सरकार, मानसरोवर के रवि वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए इनकी नाव को सीज कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कफ सीरप तस्करी के पैसे से खोली गई 6 शराब की दुकानें सील