वाराणसी सहित पूर्वांचल में सप्ताह भर से हो रही रह-रहकर बारिश, जानिए कितने दिन और जारी रहेगी बरसात
पूर्वांचल में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है और वातावरण में नमी बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले त ...और पढ़ें

वाराणसी और पूर्वांचल में एक सप्ताह से जारी बारिश, जानें कब तक मिलेगी राहत।
HighLights
पूर्वांचल में एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश।
गर्मी से राहत मिली, अगले तीन दिन और बारिश संभव।
तापमान सामान्य से कम, वातावरण में नमी का स्तर बढ़ा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम में बदलाव और डिप्रेशन की वजह से पूर्वांचल इन दिनों सावन सरीखे अहसासों से गुजर रहा है। सप्ताह भर से बादलों की सक्रियता तो बनी ही हुई है लेकिन रह रहकर हो रही राहत की बरसात ने हीटवेव को मानो अलविदा कह दिया है। वातावरण में नमी का स्तर भी बढ़ा हुआ है और मौसम का रुख बदलाव की ओर होने के साथ ही वातावरण में बूंदाबांदी का असर भी बरकरार है। मौसम विभाग ने वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने पर बारिश की संभावना जताई है।
मानसून भले ही इस बार नौ दिन के विलंब से पूर्वांचल में दाखिल हुआ हो लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में वातावरण का रुख और भी बदलेगा और नदियों में उफान की भी सूरत सप्ताह भर बाद नजर आने लगेगी। मौसम विभाग ने डिप्रेशन की वजह से पूर्वांचल सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख धूप की ओर होने पर उमस का असर भी पर्याप्त होगा। हालांकि लोकल हीटिंंग होने पर बादल बूंदाबांदी भी करा सकते हैं।

वाराणसी सहित पूर्वांचल में गुरुवार को सुबह से ही वातावरण का रुख बादलों की ओर बना रहा जिसकी वजह से कई क्षेत्रों में बूंदा बांदी का रुख भी रहा और वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने के साथ ही मौसम बेहतर भी नजर आया। सुबह बूंदाबांदी और पुरवा का जोर रहने से लोगों को राहत भी मिली है। घरों में कूलर और एसी बंद होने के साथ ही पंखे की गति भी धीमी हो चली है। माना जा रहा है कि पूर्वांचल में अभी तीन दिनों तक मौसम का रुख बूंदाबांदी की ओर बना रहेगा।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.8°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। बारिश इस दौरान 001.0mm दर्ज की गई। जबकि आर्द्रता न्यूनतम 81% और अधिकतम 90% दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इसके बाद वातावरण में कुछ बदलाव संभव है।
खबरें और भी
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 46 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वांचल के आजमगढ़, मऊ, बलिया आदि जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी पूर्वांचल के जिलों में बादलों की सक्रियता और मामूली बरसात का अनुमान जताया गया है।