विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में गंगा किनारे बनेंगे दो हाईटेक क्रूज टर्मिनल, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:41 PM (IST)

वाराणसी में गंगा क्रूज पर्यटन को नई गति देने के लिए 300 करोड़ रुपये की लागत से दो अत्याधुनिक क्रूज ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. 300 करोड़ से वाराणसी में दो क्रूज टर्मिनल बनेंगे।

  2. रामनगर टर्मिनल बड़े क्रूज, सामने घाट छोटे क्रूज हेतु।

  3. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा की लहरों पर क्रूज पर्यटन को नई रफ्तार देने के लिए सामने घाट और रामनगर स्थित मल्टीमाडल टर्मिनल (एमएमटी) परिसर में 150-150 करोड़ रुपये की लागत से दो अत्याधुनिक क्रूज टर्मिनल बनाए जाएंगे।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) इसी सप्ताह इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप देगा। रामनगर का टर्मिनल कोलकाता से वाराणसी आने वाले बड़े और लग्जरी क्रूज के लिए प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां एक साथ तीन से चार बड़े या आठ से 10 छोटे क्रूज ठहर सकेंगे, इसे सड़क, रेल और बाबतपुर एयरपोर्ट नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा।

आधुनिक प्रतीक्षालय, पृथक प्रवेश-निकास द्वार, सुरक्षा नियंत्रण प्रणाली और विदेशी पर्यटकों के लिए इमिग्रेशन काउंटर जैसी एयरपोर्ट स्तर की सुविधाएं होंगी। सामने घाट पर प्रस्तावित टर्मिनल से छोटी दूरी के क्रूज संचालित होंगे, जिससे पर्यटक गंगा किनारे स्थित धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। इसके लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी है।

रोजगार के नए अवसर बनेंगे

क्रूज के ठहराव के दौरान जहाजों को किनारे से बिजली दी जाएगी, जिससे इंजन बंद रहने पर वायु व ध्वनि प्रदूषण घटेगा। भविष्य में इलेक्ट्रिक क्रूज की बैटरी चार्जिंग सुविधाओं का भी तकनीकी आकलन किया जाएगा।

पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से नाविकों, जेटी संचालकों, गाइडों, अनुवादकों, कलाकारों और होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। इसके साथ ही बनारसी साड़ी, लकड़ी के खिलौने और स्थानीय हस्तशिल्प की बिक्री को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में सर्दियों की आहट के साथ शुरू हुआ विदेशी मेहमानों का आगमन, गंगा घाटों पर साइबेरियन सीगल की अठखेलियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।