Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और सब रजिस्ट्रार समेत 10 पर FIR, करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 10:12 AM (IST)

    वाराणसी में एक जमीन को फर्जी तरीके से हथियाने के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और तत्कालीन उप निबंधक सहित 10 लोगों के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा द ...और पढ़ें

    तस्वीर- फाइल।

    तस्वीर- फाइल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। एक जमीन को फर्जी तरीके से हथियाने के मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष, उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) समेत 10 लोगों के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह वाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), वाराणसी की अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पीडि़त मोहनसराय निवासी प्रमिला मिश्रा ने न्यायालय को बताया कि उनके बीमार पति ओमप्रकाश मिश्रा की बीमारी और विश्वास का फायदा उठाकर करोड़ों की संपत्ति धोखाधड़ी से हड़प ली गई।

    कोर्ट ने निर्देश पर रोहनिया थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, विशाल मिश्रा, रवि उपाध्याय, वरुणापति उपाध्याय, नितेश राय, अजय कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह और तत्कालीन उपनिबंधन अनिल कुमार व लिपिक सत्यांशु सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

    पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में कहा कि गत सात अप्रैल 2026 को डायलिसिस के बाद अर्धचेतन अवस्था में पति ओमप्रकाश मिश्रा को गंगापुर उपनिबंधन कार्यालय ले जाया गया।

    वहां पहले 660 वर्गमीटर जमीन का बैनामा नितेश राय के नाम कराया गया। इसके बाद करीब 65 बिस्वा भूमि और व्यावसायिक गोदाम दो दानपत्रों के जरिए विशाल मिश्रा के नाम दर्ज करा दिए गए। उसी रात उक्त संपत्ति को बेच दिया।

    यह भी पढ़ें- महिलाएं मस्जिद में नमाज पढ़ना चाहें तो अनुमति होनी चाहिए, पटना हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस ने की सुधारों की वकालत

    उनके सेवानिवृत्त शिक्षक पति ओमप्रकाश मिश्रा पिछले दो वर्षों से किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं। रिश्तेदार विशाल मिश्रा और घरेलू चालक रवि उपाध्याय इलाज के बहाने उनका विश्वास जीतकर आयुष्मान कार्ड बनवाने का झांसा देकर यह कार्य किए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा किया गया है।

    खबरें और भी

    बाप-बेटे में झगड़ा था। इस कारण पिता मेरे पास जमीन बेचने के लिए आए थे। मैंने मना कर दिया। बाद में उन्होंने निबंधन कार्यालय में जाकर अपने रिश्तेदार को जमीन दान कर दिया था। मैंने भतीजे से जमीन खरीदी है। सब नियमानुसार हुआ है।
    -सुरेश सिंह, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष, भाजपा