वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने मोटर बोट से लिया बाढ़ प्रभावित तटवर्ती इलाकों का जायजा
महापौर अशोक कुमार तिवारी ने गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित वाराणसी के बाढ़ग्रस्त तटवर्ती इलाकों का ...और पढ़ें

वाराणसी में बाढ़ की स्थिति गंभीर, महापौर अशोक तिवारी ने मोटरबोट से किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा।
HighLights
महापौर ने मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित तटवर्ती इलाकों का जायजा लिया।
राहत शिविरों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री की मंशा अनुरूप नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता बताई।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। बनारस में गंगा और वरुणा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को मोटरबोट ( स्टीमर ) बोट के जरिए बाढ़ प्रभावित तटवर्ती इलाकों का विस्तृत जायजा लिया।
महापौर व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नमो घाट से अपना निरीक्षण शुरू किया और कोनिया, दनियालपुर, हुकुलगंज होते हुए सरैया और पुरानापुल तक बाढ़ की स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने अंधरापुल स्थित बाढ़ राहत शिविर का औचक निरीक्षण कर वहां शरण लिए प्रभावित लोगों से सीधे बातचीत की और उनका हाल जाना।
यह भी पढ़ें : गंगा के पलट प्रवाह से वरुणा में बाढ़, कोनिया क्षेत्र में नीचे बाढ़ और ऊपर जिंदगी तो कहीं नाव के सहारे कट रहे दिन

महापौर अशोक तिवारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के राहत शिविरों का दौरा कर रहे हैं। - जागरण
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राहत शिविरों में रह रहे नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पीने के पानी, भोजन और स्वास्थ्य जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने को कहा। महापौर ने जोर देकर कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में बेहतर प्रबंधन के साथ काम करें और हर संभव मदद पीड़ितों तक पहुंचाएं, ताकि प्राकृतिक आपदा के प्रभाव को कम कर लोगों को तुरंत राहत दी जा सके।

महापौर अशोक तिवारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के राहत शिविरों में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। - जागरण
यह भी पढ़ें : वाराणसी में खतरा बिंदु के काफी करीब तक पहुंचकर गंगा के जलस्तर में शुरू हुआ मामूली घटाव, नौका संचालन अब भी बंद
