Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varanasi News : शर्मनाक! IIT-BHU छात्रा से गैंगरेप के 2 आरोपी रिहा- माला पहनाकर किया गया स्वागत

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 07:22 PM (IST)

    Crime News in Hindi आईआईटी कैंपस में हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद वाराणसी में काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे। वहीं सपा और कांग्रेस ने भी इस मामले का काफी ...और पढ़ें

    आरोपियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया है।
    आरोपियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया है।

    HighLights

    1. आईआईट कैंपस में छात्रा के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
    2. नुलिस ने तीन आरोपियों को किया था गिरफ्तार
    3. हाईकोर्ट ने दो आरोपियों को दी जमानत

    जागरण ऑनलाइन टीम, वाराणसी। वाराणसी से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि छात्रा से गैंगरेप करने वाले आरोपियों को जमानत मिलने के बाद माला पहनाकर स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से दोनों को जमानत मिली है। वहीं पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। 

    नवंबर में छात्रा से हुआ था दुष्कर्म

    जानकारी के लिए बता दें कि बीते नवंबर IIT-BHU की छात्रा से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। कैंपस में ही वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद यूनिवर्सिटी के तमाम छात्र-छात्राओं ने इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस सकते में आई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म करने वाले आरोपी कुणाल पांडे, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान को गिरफ्तार किया था।  

    हाईकोर्ट ने दो आरोपियों को दी जमानत

    आईआईटी कैंपस में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने दो आरोपियों को जमानत दे दी। हाईकोर्ट ने कुणाल पांडे और अभिषेक चौहान की जमानत याचिका को बीते 4 जुलाई और 2 जुलाई को ही स्वीकार कर लिया था। तीसरा आरोपी सक्षम पटेल अभी जेल में ही है। बता दें कि हाईकोर्ट से पहले वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 

    यह भी पढ़ें : UP Crime : पत्नी को नींद की गोली खिलाकर पहले सुलाया, सौतेले पिता ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म

    खबरें और भी