विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में पीएम द्वारा गोद लिए गए 7 गांव सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, 500 परिवारों को मुफ्त मिलेगी सुविधा

Published: Thu, 15 Jan 2026 10:56 AM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोद लिए गए वाराणसी के सात गांवों में मुफ्त सौर ऊर्जा का प्रवाह होगा। प्रधानमंत्री आवास ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री के गोद लिए सात गांवों के 500 घरों पर लगेंगे मुफ्त सोलर संयंत्र

प्रधानमंत्री के गोद लिए सात गांवों के 500 घरों पर लगेंगे मुफ्त सोलर संयंत्र

HighLights

  1. पीएम मोदी के गोद लिए 7 गांवों में मुफ्त सौर ऊर्जा।

  2. पहले चरण में 500 घरों को मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल।

  3. लाभार्थियों और विक्रेताओं को नहीं देना होगा कोई शुल्क।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोद लिए गए सात गांवों में हरित ऊर्जा का प्रवाह होगा। इन सात गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा सीएसआर फंड (सीएसआर) के अंतर्गत निर्मित 500 घरों को मुफ्त में सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा।

इस योजना में न ही लाभार्थी न ही वेंडर को कोई धन व्यय करना होगा। मोदी-योगी सरकार ने हरित ऊर्जा प्रवाह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में प्रथम चरण के तहत 500 घरों में और दूसरे चरण में अन्य 500 घरों में मिलाकर कुल 1000 घरों में सोलर पैनल लगाया जाना प्रस्तावित है।

मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सांसद आदर्श गांवों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत पूरी तरह मुफ्त सोलर पैनल लगाने की योजना है। इसमें आराजी लाइन विकासखंड के ग्राम जयापुर, नागेपुर, परमपुर हैं।

विकासखंड सेवापुरी का ग्राम बरियारपुर और पूरे तथा काशी विद्यापीठ ब्लाक के ग्राम ककरहिया, कुरहुआ ग्राम शामिल हैं। यहां दो किलोवाट की क्षमता का सोलर संयंत्र की स्थापना का कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायलों की अब इलाज के अभाव में नहीं टूटेंगी सांसें, ₹1.50 तक का खर्च उठाएगी सरकार

दूसरे चरण में समीपवर्ती गांव शामिल

यूपीनेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी शशि गुप्ता ने बताया कि इस योजना के द्वितीय चरण में प्रधानमंत्री सांसद आदर्श गांवों के समीपवर्ती गांवों में निर्मित आवासों में निश्शुल्क सोलर पैनल लगाया जाना प्रस्तावित है। इस योजना में वेंडर को केंद्र व राज्य सरकार के अनुदान और शेष सीएसआर फंड से स्थापित किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।