Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में गर्मी सता रही, बरसात झेलने को तैयार रहे बिजली उपभोक्ता

    Updated: Sat, 30 May 2026 10:21 AM (IST)

    वाराणसी में भीषण गर्मी के बीच पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की खराब तैयारियों के कारण बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। मानसून से पहले पेड़ों ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं।

    2. मानसून से पहले नहीं हुई पेड़ों की छंटाई।

    3. बारिश में बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। उमसभरी भीषण गर्मी ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के तैयारी की पोल खोलकर रख दी।मनमानी बिजली कटौती और ट्रिपिंग से लोग बेहाल हैं। छोटी-छोटी खराबी को दूर करने में घंटों लग रहे हैं। बरसात में बिजली और परेशान करती है, फिर भी बिजली विभाग की ओर से तैयारी नहीं की गई।

    ऐसे में गर्मी से ज्यादा बरसात में बिजली संकट झेलने के लिए उपभोक्ता तैयार रहे। आदेश होने के बाद भी अभियंताओं ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करके बिजली के ट्रांसफार्मराें, खंभों और तारों से सटे पेड़ों के डालियों की छंटाई नहीं की गई। शुक्रवार को भोर में कुछ देर के लिए आई आंधी-पानी ने बिजली व्यवस्था पर सवाल उठा दिया।

    मानसून दस्तक देने से पहले जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे तो हर साल किए जाते हैं, लेकिन इस बार भी जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। शहर से लेकर गांव तक बिजली के तारों से सटकर बढ़ चुकी पेड़ों की डालियों की अब तक छंटाई नहीं हो सकी है।

    ऐसे में बरसात और तेज आंधी में बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। विभागीय अभियंताओं की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को घंटों बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। कई इलाकों में बिजली के तार पेड़ों की घनी शाखाओं के बीच से गुजर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.63 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, जारी क‍िया था फर्जी आइकार्ड और नियुक्ति पत्र


    तार टूटने के साथ फुंकते हैं ट्रांसफार्मर
    बारिश के साथ तेज हवा चलने पर पेड़ों की डाली बिजली के तारों पर गिरने से फाल्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इससे न केवल बिजली आपूर्ति बाधित होती है, बल्कि कई बार तार टूटने और ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। पिछले वर्ष भी बरसात में कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही थी, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी सामना करना पड़ा।

    वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारी भी मानते हैं कि समय रहते डाली की छंटाई काम पूरा नहीं हुआ तो बिजली संकट से इंकार नहीं किया जा सकता है। संसाधनों और कर्मचारियों की कमी के चलते पेड़ों के डालियों की छंटाई पूरी तरह से नहीं हो पाई है। कुछ स्थान पर किए गए हैं लेकिन इससे काम नहीं चलने वाला है।


    विभाग की ओर से चरणबद्ध तरीके से पेड़ों के डालियों की छंटाई कराई जा रही है। छंटाई करने को लेकर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद करने के साथ उपभोक्ताओं का विरोध शुरू हो जाता है। मौसम सामान्य होने पर पेड़ों के डालियों की छंटाई की जाएगी जिससे उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं हो।

    -

    -राकेश कुमार पांडेय, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग