Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कफ सीरप तस्करी: सरगना शुभम के करीबी राहुल ने बरामद कराए कई दस्तावेज, पुलिस ने आठ घंटे रिमांड पर लेकर की पूछताछ

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 10:54 AM (IST)

    वाराणसी में कोडीनयुक्त कफ सीरप तस्करी मामले में सरगना शुभम जायसवाल के करीबी राहुल यादव को पुलिस ने रिमांड पर लिया। आठ घंटे की पूछताछ में राहुल ने तस्क ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. राहुल यादव ने कफ सीरप तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया।

    2. पुलिस को श्रीबालाजी मेडिकल फर्म के अहम दस्तावेज मिले।

    3. फरार विशाल मल्होत्रा को भी राहुल ने दिए थे दस्तावेज।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी के मामले में सरगना शुभम जायसवाल के करीबी गायघाट निवासी राहुल यादव को बुधवार को कोतवाली पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया। आठ घंटे की पूछताछ के दौरान राहुल ने तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए और पुलिस को महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सौंपे।

    पूछताछ में सामने आया कि राहुल यादव की श्रीबालाजी मेडिकल नाम से फर्म थी, जिसके जरिए वह शुभम जायसवाल के साथ मिलकर कफ सीरप की तस्करी में सक्रिय था। राहुल ने अपनी फर्म से जुड़े ई-वे बिल, जीएसटी इनवाइस और अन्य दस्तावेज आरोपी विशाल मल्होत्रा को उपलब्ध कराए थे।

    विशाल मल्होत्रा भी गायघाट का निवासी है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस ने रिमांड के दौरान विशाल मल्होत्रा के घर से भी संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। राहुल यादव से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी सामने आई हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- BHU में UGC के समर्थन में व‍िवाद के बाद छात्र की प‍िटाई के मामले में पुल‍िस ने दर्ज क‍िया मुकदमा

    कोतवाली पुलिस ने रिमांड पूरी होने के बाद राहुल यादव को शाम को जिला जेल को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आआरोपित राहुल यादव को कफ सीरप तस्करी मामले में बीते 12 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

    खबरें और भी