Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में भीषण गर्मी के बीच बदला स्कूलों का समय, सुबह 7:30 से दोपहर एक बजे तक होंगे संचालित

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 10:01 AM (IST)

    वाराणसी में भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सीब ...और पढ़ें

    AI Image

    AI Image

    HighLights

    1. भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला।

    2. कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 7:30 से 1 बजे तक।

    3. बच्चों को तेज धूप और लू से बचाने का निर्णय।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने आदेश जारी करते हुए कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं सीबीएसई व आइसीएसई सहित अन्य सभी हिंदी व अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया है।

    जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन का यह निर्णय बच्चों को तेज धूप और लू से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- UP में भीषण गर्मी का कहर जारी, बनारस और बांदा में रिकॉर्ड गर्म रात

    गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे दोपहर के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में समय परिवर्तन से अभिभावकों और छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।