Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खेल का हब बन रही काशी, रिलायंस समेत कई बड़ी नामी कंपनियां तलाश रही जमीन

    Updated: Sat, 02 May 2026 11:00 AM (IST)

    वाराणसी शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ अब खेल का भी बड़ा केंद्र बन रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, एस्ट्रोटर्फ मैदानों के साथ पीपीपी मॉडल पर इंडोर ...और पढ़ें

    सिगरा स्टेडियम। जागरण

    सिगरा स्टेडियम। जागरण

    HighLights

    1. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जुलाई 2026 तक तैयार होगा।

    2. पीपीपी मॉडल पर इंडोर खेल मैदान विकसित होंगे।

    3. रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियां वाराणसी में निवेश करेंगी।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी जुलाई, 2026 तक आकार ले लेगा। डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट स्टेडियम नव्य भव्य हो चुका है। हाकी के लिए बीएचयू, यूपी कालेज का मैदान, लालपुर स्टेडियम एस्ट्रोटर्फ से सज चुके हैं। युवा इन मैदानों पर खेलना भी शुरू कर दिए हैं।

    बनारस शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही साथ अब खेल का भी बड़ा हब बनने जा रहा है। इसी क्रम में अब इंडोर गेम व छोटे मैदानों पर पर होने वाले आउटडोर गेम के लिए बड़े पैमाने पर जमीन तैयार हो रही है।

    नगर निगम की ओर से तरना फ्लाईओवर, जेपी मेहता व लालपुर स्टेडियम में बेडमिंटन, बास्केटबाल, टेनिस समेत अन्य छोटे छोटे कोर्ट तैयार करेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में पीपीपी माडल पर तीन स्थानों पर खेल मैदान तैयार होने जा रहे हैं। रिलायंस समेत अन्न कई बड़ी नामी कंपनियां भी खेल के क्षेत्र में वाराणसी में निवेश की तैयारी में हैं। हालांकि अभी जमीन फाइनल नहीं है।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी कफ सीरप तस्करी मामला शुभम समेत नौ पर लगा गैंगस्टर एक्ट, भोला प्रसाद सरगना घोषित

    पीपीपी मॉडल पर रविंद्रपुरी, नदेसर तालाब व शास्त्रीघाट समेत अन्य स्थानों पर भी बैडमिंटन, बास्केटबाल समेत अन्य इंडोर गेम के लिए मैदान तैयार होने जा रहा है। इसको अंतिम रूप भी दे दिया गया है। कंपनियां बाहर की हैं। मामूली फीस लेंगी और इसका बीस प्रतिशत नगर निगम को टैक्स के रूप में देंगी। दूसरी तरफ पार्कों में बच्चों के खेल की सुविधाएं भी बढाने की तैयारी है।


    खबरें और भी

    बनारस में बहुत सी परियोजनाएं जमीन पर आकार ली हैं और कई महत्वपूर्ण लेने वाली हैं। बनारस खेल का हब बनने जा रहा है। कई बड़ी कंपनियां यहां खेल सुविधा डेवलप करने की तैयारी में है।

    -

    -सत्येंद्र कुमार,जिलाधिकारी