वाराणसी में पहली बार होगा गंगा की रेत पर बीच हैंडबाल, 96 महिला खिलाड़ियों का दिखेगा दमखम
वाराणसी में पहली बार गंगा की रेत पर बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता 14 अप्रैल को आयोजित होगी। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा गढ़वा घाट आश्रम के सामने होने ...और पढ़ें

गंगा की रेती पर तैयार किया जा रहा कोर्ट। जागरण
HighLights
वाराणसी में पहली बार गंगा की रेत पर बीच हैंडबॉल।
14 अप्रैल को 96 महिला खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम।
यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब कर रहा आयोजन।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। देश के कई हिस्सों में खेला जाने वाला बीच हैंडबाल पहली बार वाराणसी में होगा। इसके लिए गंगा की रेत पर कोर्ट तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद अभ्यास मैच फिर फाइनल मुकाबला होगा। इस आयोजन के सफल होने पर बीच हैंडबाल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जाएगा।
यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बीच हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 14 अप्रैल को सुबह आठ बजे से गढ़वा घाट आश्रम के सामने रेत पर होने वाली प्रतियोगिता के चेयरमैन डा. एके सिंह के अनुसार इसमें 96 महिला हैंडबाल खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इनमें 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की हैं।
बीच हैंडबाल में एक टीम में चार खिलाड़ी खेलते हैं जिसमें गोलकीपर भी शामिल होता है। गोल पोस्ट की साइज परंपरागत हैंडबाल गोल पोस्ट से छोटी होती है। दमखम वाले इस खेल में खिलाड़ी रेत पर नंगे पैर खेलते है। देश के कई हिस्सों में समुद्र किनारे इस खेल का आयोजन किया जाता है।
वाराणसी की महिला हैंडबाल खिलाड़ी पहली बार यहां होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले इस खेल में बहुत संभावना है। दुनिया के कई देशों में इस खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। वाराणसी में बीच हैंडबाल के लिए जरूरी संसाधन मौजूद हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Varanasi Weather Update: थमा पश्चिमी विक्षोभ का दौर, अब तापमान बढ़त की ओर
गंगा का बड़ा रेतीला इलाका इस खेले के सबसे बेहतर है। यहां किसी तरह का अवरोध नही है साथ ही रेत की स्थिति ऐसी है कि खेल के लिए कोर्ट आसानी से बनाए जा सकते हैं। हैंडबाल दुनिया का दूसरे नंबर का सबसे तेज खेल है। बीच हैंडबाल में रफ्तार के साथ पावर की जरूरत भी होती है।
इसमें खिलाड़ी के दमखम की परीक्षण होता है। वाराणसी में पहली बार होने वाली प्रतियोगिता के लिए कोर्ट तैयार किया जा रहा है। शनिवार व रविवार को उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ के अधिकारी प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण करेंगे। 13 अप्रैल को अभ्यास मैच का आयोजन किया गया है ताकि कोई कमी हो तो उसे दूर किया जा सके। 14 अप्रैल को प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।