Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Varanasi Weather Update: थमा पश्चिमी विक्षोभ का दौर, अब तापमान बढ़त की ओर

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 08:34 AM (GMT+05:30)

    पश्चिमी विक्षोभ थमने के बाद वाराणसी में तापमान बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 10 दिनों में तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है ...और पढ़ें

    AI इमेज।

    AI इमेज।

    HighLights

    1. पश्चिमी विक्षोभ समाप्त, तापमान में होगी वृद्धि।

    2. अगले 10 दिनों में 8-10 डिग्री बढ़ेगा तापमान।

    3. वाराणसी रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ का दौर गुजर चुका है, इससे बादल, बूंदाबांदी का क्रम थम गया है, अब तापमान बढ़ने का क्रम आरंभ हो गया है। भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 10 दिनों में आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। शु्क्रवार से आगामी तीन दिनों तक सतह पर तेज हवा चल सकती है। इससे आसमान साफ होगा और गर्मी बढ़ेगी।

    बुधवार की रात कई चक्र तेज अंधड़ के साथ हुई बूंदाबांदी में बीएचयू क्षेत्र में 0.2 मिमी तो बाबतपुर क्षेत्र में 0.4 मिमी वर्षा हुई। गुुरुवार को दिन में बादलों की आंशिक उपस्थिति व आवाजाही बनी रहने से धूप के बाद भी उसका प्रभाव बहुत तीखा नहीं रहा। हालांकि दिन के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों में ही चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह बीएचयू क्षेत्र में सामान्य से चार डिग्री नीचे 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस गिरा और यह सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे 19.4 पर रहा। बाबतपुर क्षेत्र मेें अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे 32.8 रहा। वहां न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री घटकर सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ स्थित आंचलिक कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से आगामी तीन दिनों तक सतह पर तेज हवा चल सकती है। इस दौरान बादल पूरी तरह से छट जाएंगे और तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा जो आगामी दस दिनों में आठ से 10 डिग्री तक बढ़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो अप्रैल माह के दूसरे पखवारे में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अग्निवीर योजना: पूर्वांचल में युवाओं का रिकॉर्ड पंजीकरण, सेना में जाने का बढ़ा रुझान

    पहले दिन की धूप में ही बनारस रहा प्रदेश में सबसे गर्म
    शहर में हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, फिर भी बनारस पूरे प्रदेश में सर्वाधिक गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.1 रहा तो दूसरे स्थान पर प्रयागराज रहा, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तीसरे स्थान पर जनपद के दूसरे हिस्से में बाबतपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चौथे स्थान पर सुल्तानपुर जनपद में तापमान 32.3 रहा।

    अप्रैल माह में है 46.7 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान का रिकार्ड
    बनारस में अप्रैल माह में प्रचंड गर्मी पड़ने लगती है और दिन का अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच जाता है। इस महीने में सर्वाधिक अधिकतम तापमान का रिकार्ड 46.7 डिग्री सेल्सियस है जो 16 वर्ष पूर्व एक अप्रैल 2010 को था। पिछले पांच वर्षों की बात करें तो अप्रैल में सबसे गर्म दिन 18 से 20 अप्रैल के बीच होते हैं। इस अवधि में वर्ष 2022 में 18 अप्रैल को अधिकत तापमान 45.2 तक पहुंचा था।

    बीते पांच दिनों में इस तरह रहा तापमान

    image - 2026-04-10T083227.031

    AI इमेज।